टीवी मसाला

Naagin 7: ईशा मालवीय की झोली में गिरा एकता कपूर का शो! अफवाहों के बीच बोलीं- अगर आप चाहते हैं तो...

Isha Malviya Open Up On Naagin 7: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा मालवीय को लेकर खबर थी कि वह जल्द ही 'नागिन 7' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। अफवाहों के बीच अब खुद ईशा मालवीय ने इसका सच जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग चाहते हैं तो एकता मैम से बात करें।

Image

'नागिन 7' पर ईशा मालवीय ने तोड़ी चुप्पी

Isha Malviya Open Up On Naagin 7: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने हर सीरियल्स से टीवी पर धूम मचाया है। खासकर उनका शो नागिन टीआरपी के साथ-साथ लोगों के दिलों-दिमाग में भी हिट रहा है। नागिन के हर सीजन ने टीवी पर धूम मचाया है। वहीं अब एकता कपूर 'नागिन' के सातवें सीजन की तैयारी में लगी हुई हैं। 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए टीवी की कई हसीनाओं के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर अंकिता लोखंडे तक शामिल हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले ये भी बताया गया था कि ईशा मालवीय (Isha Malviya) की एक्टिंग देख मेकर्स ने उन्हें लीड एक्ट्रेस बनाने का फैसला किया है। वहीं अब इस मामले पर ईशा मालवीय ने खुद चुप्पी तोड़ी है।

'नागिन 7' (Naagin 7) का अभी तक आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन अब खुद ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने मीडिया से बातचीत के दौरान 'नागिन 7' से जुड़ने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शो को लेकर कहा, "आप चाहते हैं कि मैं उसमें नजर आऊं? कुछ पता नहीं होता चीजों का।" वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें 'नागिन' का रोल ऑफर हुआ था? इस मामले पर उन्होंने जवाब दिया, "मुझे नहीं मालूम। कुछ भी हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि मैं नागिन बनूं तो प्लीज आप लोग एकता मैम को टेक्स्ट करें।"

बता दें कि दर्शकों का मानना है कि ईशा मालवीय (Isha Malviya) 'नागिन 7' (Naagin 7) के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगी। कुछ दिनों पहले खुद एकता कपूर ने भी हिंट दिया था कि 'नागिन 7' टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अपने एक वीडियो में वह 'नागिन 7' को लेकर मीटिंग भी करती नजर आईं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article