Naagin 7: एकता कपूर लाईं फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन होगा शो का पहला टीजर रिलीज!

Naagin 7 Teaser: टीवी दुनिया का चर्चित शो 'नागिन' अपने 7वें सीजन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब हाल ही में फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई क्यूँकि शो के पहले टीजर की रिलीज डेट पता चल गई है। 'नागिन 7 ' का टीजर कब और कहां रिलीज होगा जानिए इस रिपोर्ट में।

Naagin 7 Teaser: कलर्स टीवी का टॉप शो में से एक 'नागिन' ने अपने पिछले 6 सीजन से लोगों का दिल जीता। आए दिन शो के 7वें सीजन को लेकर मेकर्स से सवाल जवाब किए जाते हैं। एकता कपूर भी लोगों को 'नागिन 7' का हिंट देने से नहीं रुकतीं। फैंस जानना चाहते हैं कि उन्हे नया सीजन कब देखने को मिलेगा जिसका इंतजार वो सालों से कर रहे हैं। अब हाल ही में शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है जो उदास हुए फैंस को खुश कर देगा। शो के पहले टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई है।

Naagin 7 Teaser Release Date

Image Source: Colors Instagram

टीवी गलियारों से उड़ते उड़ते रुमर्स सामने आए हैं कि एकता कपूर का फेमस सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' (Naagin 7) छोटे परदे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। सिर्फ यही नहीं इस साल 29 जुलाई को नाग पंचमी के दिन मेकर्स 'नागिन 7' का पहला प्रोमो रिलीज करने वाले हैं। ये एक थ्रिललिंग टीजर होने वाला है। इस खबर की पुष्टि मीडिया पोर्टल 'टेली चक्कर' ने सोशल मीडिया पर की है। हालांकि अभी तक मेकर्स और एकता कपूर (Ekta Kapoor) की तरफ से इस पर कोई बयान जारी नहीं किया गया। फैंस को अभी औपचारिक घोषणा का इंतजार है जो जल्द ही सुनने को मिल सकती है।

End of Feed