Naagin 7 TV Show: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का टीवी शो 'नागिन' (Naagin) फैंस के बीच चर्चा में हैं। अब तक ये सीरीज सुपरहिट रही है। फिलहाल एकता कपूर, नागिन का सातवां सीजन लाने की प्लानिंग कर रही हैं। इसी के साथ फैंस के बीच नई नागिन का नाम जानने के लिए बहुत बेसब्री है। हर कोई ये जानना चाहती है कि नई नागिन कौन होगी। काफी समय से एकता कपूर नए सीजन के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश में जुटी हैं। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
अभी टेलीविजन पर नागिन का छठां सीजन चल रहा है। जिसमें तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में निभा रही हैं। लेकिन जल्द ही छठवां सीजन ऑफ एयर होने वाला है। ऐसे में फैंस को 7वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई एक्ट्रेसेस के नाम सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच टीवी शो 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' में अंजली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा मेहता का नाम भी आगे आ रहा है। काफी टाइम से नेहा मेहता परदे से दूर हैं। अब नेहा का एक पोस्ट सामने आया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि नेहा मेहता नागिन 7 (Naagin 7) में नागिन के रोल में नजर आ सकती हैं!
नेहा मेहता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फैन पेज की स्टोरी को रीशेयर किया है। इस स्टोरी में नेहा नागिन के अवतार में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने व्हाइट एंड गोल्डन कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है। नेहा की आंखों को नागिन जैसा टच भी है। स्टोरी पर लिखा है, 'नागिन 7 में नेहा मेहता।' एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि नेहा मेहता एक्ता कपूर के 'नागिन 7' में नई नागिन का रोल प्ले कर सकती हैं।
