Naagin 6 पर लगेगा ताला! गिरती TRP के चलते बंद होने की कगार पर पहुंचा तेजस्वी प्रकाश का शो

Naagin 6: अफवाहों के बीच ये खबर सामने आ रही है कि एकता कपूर का शो नागिन 6 जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। गिरती टीआरपी की वजह से डेढ़ साल बाद मेकर्स ने शो को बंद करने का फ़ैसला किया है।इस हफ़्ते ही शो का फ़ाइनल एपिसोड आने वाला है।

Naagin 6: तेजस्वी प्रकाश ( Tejasswi Parkash) और वत्सल सेठ ( Vatsal Seth) फ़ेम शो नागिन 6 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एकता कपूर का सबसे चर्चित शो नागिन 6 हाल ही में बंद होने जा रहा है। अफवाहों के बीच ये खबर सामने आ रही है कि एकता कपूर का यह शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। गिरती टीआरपी की वजह से डेढ़ साल बाद मेकर्स ने शो को बंद करने का फ़ैसला किया है। नागिन 6 का आखिरी एपिसोड इस सप्ताह के अंत में आएगा।

colours popular show nagin 6 goes off air this week

एकता कपूर शो नागिन काफ़ी सालों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाए हुए है। लगातार 6 सीजन तक शो ने खूब टीआरपी बटौरी है।छठे सीजन को लेकर खबर सामने आ रही थी कि जल्द ही अगले महीने तक बढ़ाया जाएगा लेकिन गिरती टीआरपी की वजह से मकेर्स ने शो को बंद करने का फ़ैसला लिया है। वहीं शो का आख़िरी एपिसोड भी इसी हफ़्ते के आख़िर में आएगा जिसमें नागिन 6 की कहानी को ख़त्म कर दिया जाएगा।

End of Feed