FIR Against Puneet Superstar: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) में एंट्री लेने वाले पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) को पहले ही दिन घर से बाहर निकलवा दिया गया था। हालांकि एक दिन में ही पुनीत ने लोगों पर अपना जलवा बिखेर दिया है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के तुरंत बाद से ही पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि अब उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। खबर सामने आ रही है कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। भोपाल के एक पुलिस स्टेशन में पुनीत के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज हो गया है।जिसके बाद अब ये खबर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुनीत के खिलाफ FIR दर्ज करवाने वाले शख्स का नाम फैजान अंसारी बताया जा रहा है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
यह भी पढ़ें-
अब कोर्ट कचहरी के चक्कर काटेंगे पुनीत सुपरस्टार?
फैजान अंसारी ने भोपाल के एक पुलिस स्टेशन में पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। फैजान का कहना है कि पुनीत और उनके प्रसंशकों की तरफ से उन्हें लगातार धमकी भरे मैजेस और फोन कॉल आ रहे हैं। इसके जरिए उन्हें डराने और धमकाने की कोशिश की जा रही है। फैजान और पुनीत के बीच में ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ था, जब पुनीत की बिग बॉस में एंट्री पर फैजान ने सवाल खड़े किए थे। फैजान ने कहा, 'ऐसे लोगों को बिग बॉस जैसे प्लेटफॉर्म पर जगह ही नहीं मिलनी चाहिए।'
पुनीत सुपरस्टार की बढ़ेंगी मुश्किलें!
पुनीत सुपरस्टार को अजीबो-गरीब हरकतों के चलते ही 24 घंटो के भीतर ही बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया था। अब FIR दर्ज हो गई है, जिसके बाद अब पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
