Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 6th July Episode Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सवि को पता चल जाता है की ईशान कॉलेज का डीन है। वहीं दूसरी तरफ ईशान और सवि की टीचर का रिश्ता पता चलता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या होने वाला है।
सवी जीतेगी प्रतियोगिता
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की काकू घर में सवि को ढूंढ रही होती है। लेकिन हरिणी अश्वनी को बता देती है की सवि घर पर नहीं है और वो डिबेट कम्पटीशन के लिए नागपुर चली गई है। इस बात को सुन अश्विनी काफी परेशान होने लगती है। वहीं दूसरी तरफ सवि की मैम ईशान को बहुत भावुक नजर से देख रही होती है। इसी के साथ सवि डिबेट कंपटीशन जीत जाती है, जिसके कारण उसे घोसले इंस्टिट्यूट की स्कालरशिप मिल जाती है। ईशान सवि को गुस्से भरी नजरों से ट्रॉफी देता है।
ईशान की मां निकलेगी सवि की मैम
सीरियल में आगे दिखाया जाता है की सवि की मैम ईशान से कहती है की मैं तेरी आई हूं। तुझे देखने के लिए मेरी आंखें तरस गई थी। इस बात को सुन आग बबूला हो कर कहता है की आप कौन हैम क्या आपको मुझ से कोई काम है। आप मेरी फिक्र करने का ढोंग मत कीजिये। जैसे मैं आपको परेशान नहीं कर रहा वैसे आप मत कीजिए। जैसे ही सवि की मैम ईशान के पीछे भाग रही होती हैं, तभी उनका पैर फिसल जाता है और सवि उन्हें पकड़ लेती है।
