Munawar Faruqui Wife Mehzabeen Coatwala Trolls For Kissing Daughter: 'बिग बॉस 17' में जीत दर्ज कर सबके दिलों पर कब्जा करने वाले मुनव्वर फारूकी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। जल्द ही वह एक सीरीज में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'फर्स्ट कॉपी' है। उनकी इस वेबसीरीज की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के साथ-साथ उनकी पत्नी मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) भी खूब चर्चा में रहती हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। लेकिन हाल ही में मुनव्वर फारूकी की पत्नी अपनी एक तस्वीर के लिए लोगों के निशाने पर आ गई हैं। लोगों ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की पत्नी मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) ने अपने दोनों बच्चों के साथ फोटोज शेयर की थी, जिसमें वह उनपर प्यार लुटाती नजर आईं। मेहजबीन कोटवाला ने जहां मुनव्वर फारूकी के बेटे को गोद में लेकर पोज दिया तो वहीं बेटी को लिपलॉक किस करते हुए पोज दिया। लेकिन मेहजबीन कोटवाला की ये तस्वीर फैंस को जरा भी अच्छी नहीं लगी। सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीरों को लेकर मुनव्वर फारूकी की पत्नी को ताना मारना शुरू कर दिया।
मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की पत्नी मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) की फोटोज पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, "इन दिनों माता-पिता अपने बच्चे को लिपकिस क्यों करते हैं? इस पर कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन ये ऐसी चीज है, जिसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बेटी के लिप्स पर किस करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।" बता दें कि मेहजबीन कोटवाला से पहले ऐश्वर्या राय को भी अपनी बेटी आराध्या को किस करने के लिए ट्रोल होना पड़ा था। वहीं मुनव्वर और मेहजबीन की शादी की बात करें तो दोनों ने 26 मई को निकाह पढ़ा था।
