टीवी मसाला

Munawar Faruqui ने जान पर खतरा मंडराते ही Lawrence Bishnoi से मांगी माफी! सामने आया वायरल वीडियो का सच

Munawar Faruqui Apologised To Lawrence Bishnoi Amid Death Threat! सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉक 17' के विजेता रह चुके मुनव्वर फारूकी को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने वीडियो शेयर कर लॉरेंस विश्नोई से माफी मांगी है। लेकिन अब इस वीडियो का सच सामने आ गया है।

Image

मुनव्वर फारूकी ने मांगी लॉरेंस विश्नोई से माफी?

Munawar Faruqui Apologised To Lawrence Bishnoi Amid Death Threat: 'बिग बॉस 17' में जीत दर्ज कर सबके दिलों पर राज करने वाले मुनव्वर फारूकी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर फारूकी भी लॉरेंस विश्नोई की हिट लिस्ट में शामिल थे। साथ ही उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद मुनव्वर फारूकी की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'बिग बॉस 17' विजेता माफी मांगते नजर आए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने वीडियो शेयर कर लॉरेंस विश्नोई से माफी मांगी है। लेकिन अब इस मामले का सच बाहर आ गया है।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) अपने वायरल वीडियो में कहते नजर आए, "मैं बिल्कुल नहीं चाहूंगा कि कोई किसी भी एंगल से हर्ट हो, किसी को तकलीफ पहुंचे। मैं तहे दिल से आप लोगों से माफी मांगना चाहूंगा, माफ कीजिएगा, जिसे भी तकलीफ पहुंची हो।" मुनव्वर फारूकी के इस वीडियो पर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने ये वीडियो लॉरेंस विश्नोई से माफी मांगने के लिए साझा की है। लेकिन सच्चाई असल में कुछ और ही है। दरअसल, मुनव्वर फारूकी का ये वीडियो लॉरेंस विश्नोई से माफी मांगने के लिए नहीं था।

मुनव्वर फारूकी ने क्यों शेयर किया माफी मांगते हुए वीडियो

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का ये वीडियो कोंकणी लोगों के लिए था। उन्होंने एक इवेंट में कोंकणी लोगों के लिए चंद लाइनें कही थीं, जो कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आईं। इसपर जमकर बवाल भी हुआ था, जिससे मुनव्वर फारूकी ने तुरंत वीडियो शेयर कर माफी मांगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article