Munawar Faruqui के बेटे को सगी मां से बढ़कर प्यार करती दिखीं मेहजबीन, पूरे परिवार को साथ देख फैंस ने ली बलाएं

Mehzabeen Coatwala Showers Love On Munawar Faruqui Son: 'बिग बॉस 17' के विजेता रह चुके मुनव्वर फारूकी तो चर्चा में रहते ही हैं, साथ ही उनकी पत्नी मेहजबीन कोटवाला भी सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। हाल ही में मेहजबीन कोटवाला की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह मुनव्वर फारूकी के बेटे पर प्यार लुटाती दिखीं।

Mehzabeen Coatwala Showers Love On Munawar Faruqui Son: 'बिग बॉस 17' के विजेता रह चुके मुनव्वर फारूकी ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपनी अपकमिंग वेबसीरीज की तैयारी में लगे हुए हैं। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने इसी साल मई में दूसरी शादी रचाई थी और शादी के बाद से ही उनके साथ-साथ उनकी पत्नी मेहजबीन कोटवाला भी चर्चा में बनी रहती हैं। चंद दिनों पहले मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) का बर्थडे था, जिसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। वहीं हाल ही में मेहजबीन कोटवाला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है, जिसमें वह मुनव्वर फारूकी के बेटे पर प्यार लुटाती नजर आईं।

मुनव्वर फारूकी के बेटे पर मेहजबीन कोटवाला ने लुटाया प्यार

End of Feed