Kashish Kapoor Of Splitsvilla 15 Filed Case Against Cyber Bullying: टीवी के चर्चित शो 'स्प्लिट्जविला 15' में भले ही जसवंत बोपन्ना और आकृति नेगी ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उनसे इतर कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह राठी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कशिश कपूर ने 'स्प्लिट्जविला 15' को 10 लाख रुपये लेकर अलविदा कह दिया था, जिससे उनके साथ-साथ दिग्विजय सिंह राठी को भी अचानक निकलना पड़ा। कशिश कपूर (Kashish Kapoor) को इस हरकत के लिए जमकर ट्रोल किया गया। उन्हें 'स्प्लिट्जसिवा 15' के दर्शकों से अनाप-शनाप बातें सुननी पड़ीं। लेकिन फिनाले बीतने के कई दिनों बाद भी ट्रोलिंग नहीं थमी, जिसे लेकर अब कशिश कपूर ने भी कड़ा कदम उठाया है।
कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने ऑनलाइन उन्हें लगातार परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने ट्रोल्स को चेतावनी भी दी कि वह ये शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगी। कशिश कपूर ने साइब बुलीज के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत की तस्वीर भी साझा की, जिसपर उन्होंने लिखा, "वकील की मदद से शिकायत दर्ज की जा चुकी है। अब बस बहुत हो गया। मैं आप में से उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मेरी मदद की है।"

कशिश कपूर (Kashish Kapoor) ने बताया कि उन्हें जिस तरह की नफरत झेलनी पड़ी है, उसे देखते हुए उन्होंने ये फैसला किया है। कशिश कपूर ने इस सिलसिले में कहा, "मैं समझता हूं कि हर कोई मेरे फैसले से सहमत नहीं होगा। लेकिन जिस तरह की नफरत मुझे मिली है वो स्वीकार्य नहीं है। किसी को भी इस तरह की चीजों से नहीं गुजरना चाहिए।" बता दें कि एक वक्त पर 'स्प्लिट्जविला 15' में कशिश कपूर को खूब प्यार दिया जाता था। लेकिन उनके 10 लाख रुपये चुनने के बाद हालात बिल्कुल बदल गए।
