टीवी मसाला

Exclusive: Deepshikha Nagpal की फोटो अपने कमरे में रखना चाहती थीं Parveen Babi, एक्ट्रेस ने बताया दिलचस्प किस्सा

Exclusive Deepshikha Nagpal Reveals Parveen Babi Wanted Her Photo In Bedroom: टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली दीपशिखा नागपाल को अक्सर परवीन बाबी का हमशक्ल कहा जाता है। दीपशिखा ने बताया कि वह खुद भी परवीन बाबी से मिली थीं और वह उनकी तस्वीर अपने कमरे में रखना चाहती थीं।

Image

दीपशिखा नागपाल की तस्वीर अपने कमरे में रखना चाहती थीं परवीन बाबी

Exclusive Deepshikha Nagpal Reveals Parveen Babi Wanted Her Photo In Bedroom: बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में अपनी धमाकेदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली दीपशिखा नागपाल का बीते दिन 47वां जन्मदिन था। दीपशिखा नागपाल ने अपने जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें कई नामी सितारों ने भी शिरकत की। दीपशिखा नागपाल ने अपनी एक्टिंग से तो इंडस्ट्री में पहचान बनाई ही। साथ ही दीपशिखा को बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस परवीन बाबी का हमशक्ल भी कहा जाता था। दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal) ने परवीन बाबी के सिलसिले में टाइम्स नाउ/टेली टॉक से भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने 'अमर अकबर एंथनी' एक्ट्रेस से अपनी मुलाकात का किस्सा साझा किया।

दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal) ने इंटरव्यू के दौरान परवीन बाबी संग अपनी पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया कि परवीन बाबी का कहना था कि मैं जीनत अमान की तरह दिखती हूं। उन्होंने इस बारे में कहा, "जब मैं परवीन बाबी से मिली तो उन्होंने कहा कि मैं जीनत अमान की तरह दिखती हूं। वो मुझे टिप्सी कहा करती थीं। मेरे पास तस्वीर भी है। उन्होंने मुझसे कहा था, "मुझे अपनी फोटो देना, मैं बेडरूम में लगाऊंगी।" इसपर मैंने कहा था कि आप अपनी फोटोग्राफ रखिए। परवीन बाबी मुझसे कहा करती थीं कि मैं इंटीरियर डिजाइनिंग कर रही हूं, जब तुम बड़ी हीरोईन बन जाओगी तो तुम्हारे घर का इंटीरियर भी तैयार करूंगी।"

दीपशिखा नागपाल (Deepshikha Nagpal) ने परवीन बाबी संग के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "दुर्भाग्य से वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन वो एक बहुत ही अच्छी इंसान थीं।" दीपशिखा नागपाल ने बताया कि अक्सर रेखा भी उन्हें कहा करती थीं कि वह परवीन बाबी की तरह लगती हैं। लेकिन खुद परवीन बाबी का मानना था कि मैं जीनत अमान जैसी दिखती हूं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article