टीवी मसाला

'हर खबर भारत में रेप पर है'- कोलकाता में हुई घटना के बीच Munawar Faruqui ने किया ट्वीट, लोगों ने यूं दिया जवाब

Munawar Faruqui Tweet Viral On Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज में हुए रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। मामले के विरोध में पूरे कोलकाता में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं अब इस मामले पर मुनव्वर फारूकी ने भी ट्वीट किया है।

Image

मुनव्वर फारूकी ने कोलकाता में हुए रेप केस पर किया ट्वीट

Munawar Faruqui Tweet Viral On Kolkata Rape Case: कोलकाता में पीजीटी डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। आजी कर मेडिकल कॉलेज में पीजीटी डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले को लेकर कोलकाता में जोरों-शोरों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है, साथ ही आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग भी हो रही है। वहीं देश के बाकी हिस्सों में भी प्रशासन पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। कोलकाता में हुए रेप केस को लेकर टीवी और बॉलीवुड स्टार्स भी लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं हाल ही में मामले पर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने ट्वीट किया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने रेप के मामले को अपने ट्वीट में 'वाहियात' बताया। उन्होंने ट्वीट में भारत की स्थिति पर लिखा, "हर दूसरी पोस्ट और खबर भारत में रेप के बारे में ही है। वाहियात।" मुनव्वर फारूकी के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हम अपने रक्षकों की रक्षा करने में ही नाकाम साबित हुए हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "एक राष्ट्र के तौर पर हम नाकाम हुए हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ऐसा इसलिए होता है मुनव्वर भाई, क्योंकि लोग इसपर राजनीति कर रहे हैं। अगर सब नेता मिलकर साथ आएं और एक कानून और फोर्स सुप्रीम कोर्ट की गाइडेंस में बनाएं तो रेप रुक जाएंगे।"

बता दें कि कोलकाता में पीजीटी डॉक्टर के साथ हुई इस घटना पर लोगों में काफी आक्रोश है। अभी तक रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), अली गोनी, देवोलीना भट्टाचार्जी और श्रद्धा आर्या जैसे कई सितारों ने मामले पर रिएक्शन दिया है। वहीं कोलकाता पुलिस पर मामले को लेकर सबूत मिटाने का आरोप लग रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article