टीवी मसाला

Munawar Faruqui ने कोंकणी लोगों से माफी मांगने के बाद किया एक अजीबो-गरीब पोस्ट, लिखा "जब अपने ही लोग लड़ने आए..."

Munawar Faruqui shares CRYPTIC post: कोंकणी लोगों का मजाक उड़ाने के बाद बीते दिन मुनव्वर फरुकी ने सभी से माफी मांगी। अब, बिग बॉस 17 के विजेता ने सोशल मीडिया पर एक गुप्त नोट पोस्ट किया है, जिसे देख उनके प्रशंसकों ने अनदेखा नहीं किया और कमेन्ट करना शुरू कर दिया।

Image

Munawar Faruqui shares CRYPTIC post

Munawar Faruqui shares CRYPTIC post: शायर और बिग बॉस 17 फ़ेम मुनव्वर फ़ारूक़ी को हाल ही में कोंकणी लोगों पर टिप्पणी करने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में स्टैंडअप कॉमेडियन ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी और इस बात पर ज़ोर दिया कि उनका किसी को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन इस पूरी घटना के बाद एक बार फिर मुनव्वर फरुकी सुर्खियों में आ गए। अब, बिग बॉस 17 के विजेता ने सोशल मीडिया पर एक गुप्त नोट पोस्ट किया है, जिसे देख उनके प्रशंसकों ने अनदेखा नहीं किया और कमेन्ट करना शुरू कर दिया। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

एक्स पर मुनव्वर फारुकी ने एक अजीबो-गरीब नोट साझा किया है, जिसमें लिखा था, "जब अपने ही लोग लड़ने आ जाएं। तब लड़ते नहीं, चुप रहते हैं।" इस पोस्ट के बाद यूजर ने अलग-अलग कॉमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए कहा 'तो खुद भी बोलने से पहले चुप हो जाया कर।' वहीं मुनव्वर को प्यार करने वाले फैंस इसे पूछ रहे है कि क्या हो गया।

इसके अलावा आपको बता दें कि माफ़ी नामे वाले वीडियो में, लॉक अप विजेता ने बताया कि वह वास्तव में क्या कहना चाहता था। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी टिप्पणियाँ लाइव दर्शकों के साथ बातचीत का हिस्सा थीं। क्लिप में वह कह रहे हैं, "हाय दोस्तों, मैं यहाँ कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता था। कुछ समय पहले, एक शो था जिसमें चुटकुले नहीं बल्कि क्राउड वर्क था और दर्शकों के साथ बातचीत थी।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article