टीवी मसाला

Munawar Faruqui का बेटा मिकाइल अस्पताल में हुआ भर्ती, मेहजबीन कोटवाला ने सीने से लगाकर यूं रखा ख्याल

Munawar Faruqui Son Mikael Faruqui Hospitalised: टीवी की दुनिया की चर्चित पर्सनालिटी मुनव्वर फारूकी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन हाल ही में उनके परिवार पर मुसीबत आ गई है। दरअसल, मुनव्वर फारूकी का बेटा मिकाईल अस्पताल में भर्ती है। वहीं उनकी पत्नी मेहजबीन कोटवाला उनका ख्याल रखती दिखाई दीं।

Image

फोटो क्रेडिट- मेहजबीन कोटवाला/मुनव्वर फारूकी इंस्टाग्राम

Munawar Faruqui Son Mikael Faruqui Hospitalised: टीवी की दुनिया की चर्चित पर्सनालिटी मुनव्वर फारूकी ने अपने अंदाज और टैलेंट से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। मुनव्वर फारूकी आखिरी बार 'फर्स्ट कॉपी' में नजर आए, जो कि एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी। वहीं जल्द ही वह 'पति पत्नी पंगा' भी एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के साथ होस्ट करते नजर आएंगे। लेकिन करियर से इतर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के परिवार पर गाज गिर गई है। दरअसल, मुनव्वर फारूकी के बेटे मिकाइल की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं मुनव्वर फारूकी की पत्नी मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala), मिकाइल का ख्याल रखती हुई नजर आईं।

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की पत्नी मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर मिकाइल संग फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें वह उसे सीने से लगाई नजर आईं। फोटो को देखकर कहा जा सकता है कि अस्पताल में वह मिकाइल के साथ रुकी हैं और उसका खूब ख्याल रख रही हैं। मेहजबीन कोटवाला ने मिकाइल संग अपनी फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ मेरा बच्चा। सभी मां-बाप के लिए, वायरल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। थोड़ा ज्यादा सावधानियां बरतें। अपने बच्चों पर नजर रखें, उनकी साफ-सफाई देखें और ख्याल रखें।"

मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) के कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मिकाइल फारूकी को वायरल इंफेक्शन हुआ है। बता दें कि मेहजबीन कोटवाला, मिकाइल की सगी मां नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी वह उसपर सगी मां से ज्यादा प्यार लुटाती हैं। खुद मुनव्वर फारूकी ने भी फराह खान के व्लॉग में बताया था कि उन्होंने मेहजबीन कोटवाला संग शादी अपने बेटे मिकाइल की खातिर की थी। वहीं दूसरी ओर मेहजबीन की स्थिति भी कहीं न कहीं मुनव्वर फारूकी जैसी ही थी। मेहजबीन कोटवाला की 10 साल की बेटी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article