टीवी मसाला

Pati Patni Aur Panga को मिली रिलीज डेट, इस दिन शुरू होगा TV की जोड़ियों का इम्तिहान

Pati Patni Aur Panga Release Date: कलर्स टीवी अपना नया रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' को रिलीज करने के लिए तैयार है। शो को अपनी टेलिकास्ट डेट मिल गई है। जानिए शो में कौन कौन नजर आएगा और इसका लुफ्त आप कब उठा सकते हैं, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Colors TV Instagram

Pati Patni Aur Panga Release Date: अपकमिंग रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' रिलीज होने से पहले ही काफी सुर्खियों में है। ये शो लाफ्टर शेफ 2 की जगह लेगा और दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेगा। इस शो में टीवी दुनिया की कई फेमस जोड़ियाँ देखने को मिलेंगी जो बेशक सभी के लिए आइडयल कपल हैं लेकिन अब जमाने के आगे रिश्ते का इम्तिहान देंगे। टीवी जोड़ियों का टेस्ट कोई और नहीं बल्कि फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे लेंगी जो होस्ट की भूमिका निभाने जा रही हैं। इस बीच शो को अपनी रिलीज डेट मिल गई है जानिए यहाँ इस रिपोर्ट में।

कलर्स टीवी के वीडियो शेयर करते हुए सप्राइज़ दिया कि सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) के साथ साथ शो को मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) भी होस्ट करेंगे। दोनों ही एक दूजे के साथ नाचते और मौज मस्ती करते हुए नजर आए। शो 'पति पत्नी और पंगा: जोड़ियों का रियलिटी चेक' अगले महीने 2 अगस्त को टीवी पर रिलीज होगा। जुलाई महीने में लाफ्टर शेफ के ऑफ एयर होते ही शो अपनी जगह बनाएगा। हर वीकेंड रात 9:30 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। मुनव्वर और सोनाली बेंद्रे डांस करते हुए बताना चाह रहे थे कि इस शो में टीवी जोड़ियों पर नजर भी रखी जाएगी और उनके बीच आग भी लगेगी।

वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा जश्न-बाज़ी की बात है क्योंकि 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) आ रहा है, लेके मस्ती का नया पैगाम। हर वीकेंड होगा एंटरटेनमेंट के नाम। बता दें इस शो में गीता फोगाट पवन कुमार, हिना खान रॉकी जायसवाल, गुरमीत चौधरी देबीना बनर्जी, अविका गोर मिलिंद चंदवानी, स्वरा भास्कर फहाद अहमद और सुदेश ममता लहरी नजर आएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article