टीवी मसाला

Munawar Faruqui पत्नी महजबीन कोटवाला संग हुए कोजी, रोमांटिक तस्वीर देख लोगों ने ली बलाएं

Munawar Faruqui-Mehzabeen Coatwala Photo: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने पति मुनव्वर के साथ रोमांटिक पोज देती हुई नजर आईं जो काफी ज्यादा खूबसूरत है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।

Image

Munawar Faruqui-Mehzabeen Coatwala Photo

Munawar Faruqui-Mehzabeen Coatwala Photo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के विनर रह चुकी मुनव्वर फारुकी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी साल मुनव्वर ने सभी दुनिया से चोरी छुपे सेलिब्रिटी मेकेअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला संग दूसरा निकाह किया। यह शादी एक गुपचुप तरीके से बेहद कम मेहमानों के बीच में हुई थी, हालांकि इसका हिंट हिना खान ने सोशल मीडिया पर दिया था। हाल ही में एक्टर की पत्नी ने अपनी और मुनव्वर की तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की पत्नी महजबीन कोटवाला ने एक और नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें महजबीन काफी स्टाइलिश अंदाज में मुनव्वर संग सेल्फ़ी क्लिक की है। दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगे है और एक दूजे के प्यार में डुबे नजर आ रहे हैं। यह फोटो मुनव्वर की आने वाली वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी की है। पत्नी के साथ-साथ सेट पर मुनव्वर के दोनों बच्चे भी नजर ये। कल मुनव्वर की डेब्यू वेब सीरीज की फर्स्ट कॉपी की शूटिंग का पहला दिन था और इसको खास बनाने के सेट पर महजबीन बच्चों संग पहुंची थी।

मुनव्वर फारुकी अपनी इस नई शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है और इस बात का सबूत उनकी महजबीन संग तस्वीरें हैं। महजबीन से पहले स्टैन्डअप कॉमेडियन ने जैस्मिन से साल 2017 में शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है। साल 2022 में तलाक लेने के बाद मुनव्वर की एक शूट के दौरान मुलाकात महजबीन से हुई और एक नजर में दोनों ने एक दूजे को दिल दे दिया था

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article