टीवी मसाला

Exclusive: Bigg Boss 18 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे सलमान खान? आड़े आई भाईजान की एक्शन पैक्ड Sikander

Exclusive Bigg Boss 18 Clash With Salman Khan Sikander: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ 'बिग बॉस' की भी जान हैं। उनके बगैर बिग बॉस बिल्कुल फीका लगता है। वहीं खबर ये भी आई थी कि सलमान खान की सिकंदर के कारण 'बिग बॉस' पर गाज गिर सकती है।

Image

सलमान खान के 'बिग बॉस 18' के आड़े आई सिकंदर

Exclusive Bigg Boss 18 Clash With Salman Khan Sikander: कलर्स टीवी पर जल्द ही 'बिग बॉस 18' की शुरुआत होने वाली है। 'बिग बॉस 18' के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें मेकर्स बतौर दर्शक शो में लाना चाहते हैं। लेकिन इन सबसे इतर 'बिग बॉ 18' के लिए लगातार ये भी खबर आ रही थी कि इसे इस बार सलमान खान (Salman Khan) होस्ट नहीं करेंगे। सलमान खान की रिब इंजरी उनके 'बिग बॉस 18' में शामिल न होने का कारण बन रही थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि असल में सलमान खान की 'सिकंदर' 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के आड़े आ रही थी। दोनों की डेट इस तरह क्लैश हो रही थी कि भाईजान को 'बिग बॉस 18' से हाथ धोना पड़ता। लेकिन सलमान खान से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि भाईजान ने अपनी डेट मैनेज कर ली है।

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) की 'सिकंदर' पूरी तरह से एक्शन पैक्ड होने वाली है और इसकी शूटिंग शुरू भी हो चुकी है। 'सिकंदर' की पूरी टीम इस वक्त 45 दिनों के शेड्यूल में बिजी है। 'सिकंदर' के टाइट शेड्यूल को देखते हुए ही ये अटकलें लगने लगी थीं कि इस साल सलमान खान 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) होस्ट नहीं करेंगे। लेकिन उनसे जुड़े सूत्रों ने इस बारे में कहा, "उनके बिग बॉस का शेड्यूल सिकंदर के साथ क्लैश हो रहा था। लेकिन अब उन्होंने दोनों की ही तारीखों को एडजस्ट कर लिया है। ये बहुत बड़ा टास्क है ये तय करना कि उन्हें दोनों शो करने के लिए कितना वक्त चाहिए होगा। कई चीजों को आगे बढ़ाया गया। अंत में उन्होंने दोनों ही चीजें मैनेज कर लीं और अब सिकंदर व 'बिग बॉस 18' पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।"

सलमान खान (Salman Khan) के सिलसिले में बात करते हुए सूत्र ने आगे कहा, "जब 'सिकंदर' और 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के शेड्यूल को सही तरीके से तय किया जाएगा, तब ही वह हांस बोल सकते हैं। लेकिन ये सिकंदर ही थी जो सलमान खान के 'बिग बॉस 18' के आड़े आ रही थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article