टीवी मसाला

तो इसलिए मुनव्वर फारूकी ने की मेहजबीन कोटवाला संग जल्दबाजी में शादी, एक महीने पहले ही हुई थी मुलाकात

Munawar Faruqui On Marrying Mehzabeen Coatwala: छोटे पर्दे से लेकर ओटीटी तक छाने वाले मुनव्वर फारूकी हाल ही में फराह खान के व्लॉग का हिस्सा बने। जहां मुनव्वर फारूकी ने मेहजबीन कोटवाला संग शादी करने का कारण बयां किया। उन्होंने बताया कि वह मेहजबीन से सिर्फ एक महीने पहले ही मिले थे।

Image

मुनव्वर फारूकी ने मेहजबीन कोटवाला संग शादी का बताया कारण

Munawar Faruqui On Marrying Mehzabeen Coatwala: छोटे पर्दे से लेकर ओटीटी तक छाने वाले मुनव्वर फारूकी ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुनव्वर फारूकी की सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' कुछ दिनों पहले ही एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। वहीं हाल ही में मुनव्वर फारूकी फराह खान के व्लॉग का हिस्सा भी बने, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी खास बातें भी कीं। मुनव्वर फारूकी ने फराह खान के शो में मेहजबीन कोटवाला संग शादी करने का कारण बताया। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि वह मेहजबीन कोटवाला को शादी से केवल एक महीने पहले ही मिले थे। मुनव्वर फारूकी की बातें सुनकर खुद फराह खान भी हैरान रह गईं।

फराह खान व्लॉग में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) पर चुटकी लेती नजर आईं। उन्होंने कहा, "शो में बातें किसी और की, आया कोई और, प्यार किसी और को हुआ और तूने शादी किसी और से की। बहुत बड़ा छुपा रुस्तम है तू। तू जब बिग बॉस में जाने से पहले मिला था उससे?" इसपर मुनव्वर फारूकी ने मना किया और बताया कि उनकी मुलाकात शादी से केवल 1 महीने पहले ही हुई थी।मुनव्वर फारूकी की बातों ने फराह खान को हैरान कर दिया। ऐसे में 'बिग बॉस 17' विजेता ने इस बारे में आगे बताया, "जब मैं 'बिग बॉस' से बाहर आया तो मैं बहुत काम कर रहा था। उस वक्त मिकाइल (मुनव्वर फारूकी का बेटा) मेरी बहन के साथ रह रहा था। वो मेरे पास एक हफ्ते के लिए आया और हमने साथ में खूब वक्त बिताया। लेकिन जब वो जाने लगा तो मुझे लगा कि मैं उसे जाने नहीं देना चाहता। मुझे महसूस हुआ कि उसे मेरी जरूरत है। वो पूरे वक्त मुझे गले लगाए रहता था। जब वो जाने लगा तो मुझे लगा कि उसे मेरी जरूरत है और उससे ज्यादा मुझे उसकी जरूरत है।"

मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "उस वक्त मैं सोचने लगा कि मैं ऐसा क्या कर सकता हूं कि मैं मिकाइल को अपने साथ रख सकूं। उसके लिए मैंने ये फैसला लिया।" मुनव्वर फारूकी ने बताया कि मेहजबीन कोटवाला भी उन्हीं की तरह परिस्थिति में थीं, क्योंकि उनकी भी 10 साल की बेटी है। इसपर फराह खान ने कहा कि तुम्हारा एक 'मिला-जुला परिवार है।' मुनव्वर फारूकी ने अपनी शादी के सिलसिले में आगे कहा, "मैंने अगले दिन ही उससे पूछा कि आप मेरे साथ शादी करने में सहमत हैं? मैं पूरी रात अपने उस फैसले के साथ रहा। मुझे लग रहा था कि मिकाइल को मेरे साथ रहना चाहिए और मैं इस चीज के लिए दुआ कर रहा था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article