करीना कपूर संग रीयूनियन पर Munawar Faruqui ने खींची शाहिद कपूर की टांग, मजाक-मजाक में कह डाली ये बात

Munawar Faruqui on Shahid-Kareena Reunion: हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर खान को एक साथ बातचीत करते हुए देखा गया। जहां एक तरफ फैंस को ये देख काफी खुशी हुई थी लेकिन इस रीयूनियन पर मुनव्वर फारुकी ने शाहिद कपूर की टांग खिंचाई की।

Munawar Faruqui on Shahid-Kareena Reunion: करीना कपूर खान और शाहिद कपूर इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन जयपुर में एक ईवेंट के दौरान दोनों एक साथ कई सालों बाद नजर आए। सिर्फ यही नहीं दोनों के कैमरा के आगे पोज भी दिए और एक दूजे से बातचीत भी की। इस रीयूनियन को देख फैंस काफी खुश हुए और उन्हे फिल्म 'जब वी मेट' की याद आ गई। फिल्म 'जब वी मेट' में गीत-आदित्या की जोड़ी आज भी लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती है। हालांकि दोनों के इस रीयूनियन पर मुनव्वर फारुकी ने चुटकी लेटे हुए शाहिद कपूर का मजाक उड़ाया।

Munawar Faruqui on Shahid-Kareena Reunion

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 'शाहिद कपूर के घर में आज झगड़ा होने वाला है।' मुनव्वर का रिएक्शन शाहिद और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के रीयूनियन वाली वीडियो के बाद आया। ऐसे में फैंस मुनव्वर के इस कमेंट का काफी मजाक बनाते हुए नजर आए। कई लोगों ने मुनव्वर के इस ट्वीट का मीम तक बना डाला। हालांकि फैंस काफी खुश हैं कि उन्हे करीना और शाहिद का रीयूनियन देखने को मिला।

End of Feed