टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15 में ग्लैमर का तड़का लगाएगी ये बॉलीवुड हसीना, हॉटनेस देख कंटेस्टेंट्स भी होंगे मंत्रमुग्ध

Bollywood Actress in KKK 15: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रुमर्स उड़ रहे हैं कि मेकर्स ने बॉलीवुड की ग्लैमर्स हसीना को शो के लिए अप्रोच किया है। इसी एक्ट्रेस की हॉटनेस देख अन्य कंटेस्टेंट्स भी सिर्फ देखते रह जाएंगे।

Image

Bollywood Actress in Khatron Ke Khiladi 15

Bollywood Actress in KKK 15: टीवी दुनिया का पसंदीदा शो में से एक 'खतरों के खिलाड़ी ' अपने 15वें सीजन के साथ छोटे परदे पर लौटने के लिए तैयार है। सिर्फ यही नहीं शो के लिए एक से बढ़कर एक धुरंधर ढूँढने के लिए मेकर्स जुट गए हैं। अब तक बॉलीवुड से लेकर कई टीवी सितारों को मेकर्स शो के लिए अप्रोच कर चुके हैं। इस बीच खबर आ रही है मेकर्स ने हॉटनेस की दुकान बॉलीवुड हसीना को शो में आने के लिए ऑफर भेजा है। इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की हॉटनेस दिखाकर मेकर्स सिर्फ कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि दर्शकों का ध्यान भी खींचना चाहते हैं।

फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के लिए मल्लिका शेहरावत (Mallika Sherawat) को अप्रोच किया गया है। अपनी हॉटनेस से मल्लिका शेहरावत कंटेस्टेंट्स और लोगों का दिल लुभाने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। अगर मल्लिका शेहरावत शो का हिस्सा बनती है तो उन्हे खतरनाक टास्क पर्फॉर्म करते हुए देखना काफी मजेदार होने वाला है। मल्लिका शेहरावत के साथ-साथ शो के लिए ईशा सिंह का नाम कन्फर्म हुआ है।

ईशा सिंह हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वहीं मल्लिका शेहरावत आखरी बार फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आई थीं। इन दोनों हसीनाओं के साथ-साथ शो के लिए कृशाल आहूजा, अविनाश मिश्रा, गुलकी जोशी, बसीर अली, और भाविका शर्मा का नाम सामने आया है। बता दें कहा जा रहा है कि शो की शूटिंग मई में शुरू हो सकती है और टीवी स्क्रीन्स पर टेलिकास्ट जून में किया जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article