Riva Arora Trolls For Flaunting PhD Degree On Social Media: टीवी और बॉलीवुड में हाथ आजमा चुकीं रीवा अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। रीवा अरोड़ा ने एक्टिंग से दूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर अपनी पहचान बना ली है। लेकिन वह अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर भी बनी रहती हैं। हैरत की बात तो यह है कि रीवा अरोड़ा ने 19 साल की उम्र में ही पीएचडी पूरी कर ली है और अपनी डॉक्टरेट की डिग्री भी सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। रीवा अरोड़ा (Riva Arora) की ये पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई। लेकिन उनके हाथ में डॉक्टरेट डिग्री देख सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग चकरा गया। उन्होंने रीवा अरोड़ा की पोस्ट पर तरह-तरह के सवाल करने शुरू कर दिये।
रीवा अरोड़ा (Riva Arora) ने पीएचडी करने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "ये अब डॉक्टर रीवा अरोड़ा हैं। यहां तक पहुंचना भी सपने के सच होने जैसा है और मैं इस वक्त बहुत गर्व महसूस कर रह हूं। महिला सशक्तिकरण और डिजिटल इंफ्लुएंस में डॉक्टर ऑफ फिलोसफ। डिटिटल मीडिया में योगदान, लाखों लोगों को प्रेरित करने और इतनी कम उम्र में ही महिला सशक्तिकरण की ओर आगे बढ़ना।" रीवा अरोड़ा ने पीएचडी की ये डिग्री आदि शंकर वैदिक युनिवर्सिटी से हासिल की।
लेकिन रीवा अरोड़ा (Riva Arora) की ये पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स को हजम नहीं हुई। एक यूजर ने लिखा, "बेटा ये खरीदी हुई डॉक्टरेट का कोई मूल्य नहीं होता है। डिग्री वो है जो एक कोर्स द्वारा या सरकार द्वारा दिया जाए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इस उम्र में पीएचडी डिग्री दे रहे हैं फॉलोअर्स की वजह से, पीएचडी को भी मजाक बना दिया है। इस सिस्टम पर शर्म आती है। अमीर इंसान कोई भी डिग्री हासिल कर ले, बगैर किसी टैलेंट के।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आपने ये डिग्री कैसे हासिल की, कोई लॉजिक बनता है।" चौथे यूजर ने लिखा, "तुम तो टीनेजर थी ना।"
