Roadies XX: एल्विश यादव की गैंग के 'गुल्लु' ने जीता विनर का खिताब, इनाम में मिली ये दो खास चीजें

Roadies XX Winner: एमटीवी का फेमस रियलिटी शो 'रोडीज डबल क्रॉस' को आखिरकार अपना विनर मिल गया है। महीनों की मेहनत के बाद एल्विश यादव के गैंग के मेंबर कुशाल तंवर उर्फ गुल्लु ने शो की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। कुशल की जीत से फैंस काफी खुश हैं।

Roadies XX Winner: टीवी दुनिया का सबसे रोमांचक और एडवेंचर्स रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस' अक्सर अपने विवादों और ट्विस्ट टर्न्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ये एक इकलौता शो है जिसे भारत की युवा पीड़ी काफी पसंद करती है। इस शो में चार गैंग लीडर अपने-अपने खिलाड़ियों को मुकाबले के लिए मैदान पर उतारती है। हर बात की तरह इस सीजन को भी रणविजय सिंह ने ही होस्ट किया। आज शो का ग्रैंड फिनाले हुए जिसमें विनर के रूप में कुशाल तंवर ने बाजी मार ली। कुशाल को इनाम में क्या मिला जानिए इस रिपोर्ट में।

mtv roadies xx winner kushal tanwar

रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस' (MTV Roadies Double Cross) के विनर का खिताब कुशाल तंवर (Kushal Tanwar) ने अपने नाम किया। कुशाल एल्विश यादव (Elvish Yadav) की गैंग से थे। पहली बार एल्विश शो में गैंग लीडर के तौर पर नजर आए थे ऐसे में उनके लिए ये जीत काफी यादगार निकली। गुल्लु यानी कुशाल ने सभी कंटेस्टेंट को मात देते हुए अपने नाम सिर्फ विनर का टाइटल ही नहीं बल्कि 10 लाख रुपए का चेक और बाइक भी जीती। कुशाल की जीत से सभी गैंग मेम्बर और फैंस काफी खुश हैं। शो 'एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस' से पहले गुल्लु एलिमिनेट हो गए थे लेकिन कंटेस्टेंट की बाद में वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई गई।

End of Feed