Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein में ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और नील भट्ट (Neil Bhatt) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने कुछ समय पहले ही शो को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के बीच में कोल्ड वॉर चल रही है। दोनों ने एक- दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं दोनों ने एक- दूसरे के साथ अपनी फोटोज भी डिलीट कर दी है। अब दोनों के झगड़े पर को एक्ट्रेस शीतल मौलिक ने रिएक्टर किया है।
शीतल मौलिक ने बताया कि दोनों के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं ऐश्वर्या शर्मा की दोस्त हूं और आयशा सिंह की करीबी दोस्त हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं पता है कि दोनों के बीच कोई झगड़ा चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों अच्छे इंसान हैं और उनके बीच कोई झगड़ा नहीं है। दरअसल आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा अलग-अलग सेट पर शूट करते हैं। दोनों के बीच बहुत ज्यादा बात नहीं होती हैं क्योंकि वो एक- दूसरे से ज्यादा नहीं मिल पाते हैं।
आयशा सिंह और ऐश्वर्मा शर्मा दो अलग इंसान हैं। दोनों ने कभी सेट पर एक- दूसरे से बदतमीजी से कोई बात नहीं की है। काम की वजह से को एक्टर्स कई बार एक- दूसरे से नहीं मिल पाते हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जहां तक मुझे पता है दोनों एक- दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है कि दोनों ने एक- दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
शीतल ने कहा कि आयशा सिंह बहुत ही मेहनती लड़की हैं। कई बार वो शूट पर मुझसे तक नहीं मिल पाती है। इसका मतलब ये नहीं है कि वो मुझसे नफरत करती हैं। ये हम दोनों के बीच में झगड़ा है। ये सब अफवाब है और कुछ नहीं।
