टीवी मसाला

MTV Roadies 19: प्रिंस नरुला और गौतम गुलाटी में हुआ झगड़ा, प्रिंस ने गैंग लीडर को बताया फेक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 12, 2023, 04:25 PM IST

MTV Roadies 19: एमटीवी रोडीज टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो है। शो 3 जून को ऑन एयर हो चुका है। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार है। शो में गैंग लीडर्स के बीच में सबसे ज्यादा झगड़ा हो रहा है। एक बार फिर प्रिंस नरुला और गौतम गुलाटी के बीच में टशन देखने को मिली।

Image

Prince Narula and Gutam Gulati (credit pic: instagram)

MTV Roadies 19: एमटीवी रोडीज टीवी का सबसे पुराना और पॉपुलर रियलिटी शो है। इस शो की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। एमीटीवी रोडीज की ट्रॉफी जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स अपना पूरा दम लगा देते हैं। शो के लिए गैंग लीडर्स ऑडिशन लेते हैं। इस बार का एमटीवी रोडीज 19: कर्म और कांड (Mtv Roadies 19 : Karm Kand) का धमाकेदार सीजन ऑन एयर हो गया है। गैंग लीडर्स कंटेस्टेंट्स को अपनी टीम में लेने के लिए ऑडिशन ले रहे हैं।

इस बार का एमटीवी रोडीज बाकी सीजन से अलग है। इस बार रणविजय की सोनू सूद है। इस बार प्रिंस नरुला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर्स है। गैंग लीडर्स के बीच अक्सर झगड़ा हो जाता है।

प्रिंस नरुला और गौतम गुलाटी के बीच हुआ झगड़ा

सेट पर किसी कंटेस्टेंट को लेकर प्रिंस नरुला और गौतम गुलाटी के बीच बहस हो गई। इस दौरान प्रिंस और गौतम एक- दूसरे को बार- बार समझाते हैं। इतना ही नहीं प्रिंस गौतम को कहते हैं कि वो फेक नहीं कर सकते हैं। हालांकि बाद में दोनों एक- दूसरे को गले लगाकर बात खत्म कर देते हैं।इससे पहले भी खबरें आई थी कि सेट पर प्रिंस की गौतम और रिया से नहीं बन रही है। बात इतनी बढ़ गई थी कि गौतम शो छोड़कर जाने की बात कहते हैं। रोडीज का नया सीजन काफी मजेदार हो रहा है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही शो का प्रोमो शेयर किया था। शो को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

एमटीवी रोडीज ऑन एयर होने से पहले ही विवादों में था। रिया चक्रवर्ती को देखकर फैंस का गुस्सा फूटा था। खासतौर पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने शो के मेकर्स और बाकी गैंग लीडर्स को जमकर ट्रोल किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article