Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के स्ट्रेंथ और पॉवर को परखा जाएगा। शो में कंटेस्टेंट्स खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान कंटेस्टेंट्स केपटाउन में शो की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही रोहित रॉय सेट पर शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे।
खतरों के खिलाड़ी 13 में इस बार अरिजीत तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, नायरा बनर्जी समेत कई सितारों ने हिस्सा लिया है। शो की शूटिंग के दौरान अंजुम फकीह (Anjum Fakih) चोटिल हो गई है। कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपनी को स्टार के लिए पोस्ट शेयर किया था।
सेट पर लगी अंजुम फकीह को चोट
पोस्ट में अंजुम के घुटनों में गंभीर चोट नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा, घर वापस आ जाओ। तुम हमारे लिए ये शो जीत चुकी हो। श्रद्धा अक्सर अपने दोस्त अंजुम के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने अंजुम को वॉरियर कहा था। एक्ट्रेस के पैर में काफी चोट आई थी। फैंस खतरों के खिलाड़ी 13 के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मेकर्स ने कुछ समय पहले ही शो का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अंजुम फकीह और ऐश्वर्या शर्मा नजर आए थे। प्रोमो में रोहित शेट्टी ने कहा था कि इस बार डर का लेवल होगा दोगुना। खतरों के खिलाड़ी पिछले बार से काफी धमाकेदार होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी में अब्दू रोजिक भी हिस्सा लेंगे। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मेरा अगला रियलिटी शो। इसके अलावा रोहित के शो में हिना खान और दिव्यांका त्रिपाठी भी नजर आ सकती हैं।
