तलाक के बाद Mouni Roy ने Suraj Nambiar की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ? अलग होने के चंद दिनों में किया शॉकिंग काम

Mouni Roy Follow Suraj Nambiar On Instagram: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में सूरज नांबियार से तलाक का ऐलान किया है लेकिन अब मौनी ने फिर से अपने एक्स हसबैंड की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।

Mouni Roy Follow Suraj Nambiar On Instagram: टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से अलग हो गई हैं। मौनी और सूरज ने कुछ समय पहले ही अपने तलाक का ऐलान किया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने फैंस और मीडिया से कुछ समय के लिए प्राइवेसी की मांग की है। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अपने पोस्ट में कहा था कि दोनों अपने रिश्ते को दोस्ती की तरफ लेकर जाने के की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, तलाक का ऐलान करने से काफी समय पहले ही मौनी और सूरज ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, जिसे फैंस ने तुरंत नोटिस कर लिया था और अब मौनी ने कुछ ऐसा किया, जिस वजह से फैंस एक बार फिर हैरान है। (ये भी पढ़ें: Elvish Yadav का लंदन एयरपोर्ट पर खोया सामान, ब्रिटिश एयरवेज पर ज्वालामुखी की तरह फूटा राव साहब का गुस्सा)

mouni roy-suraj nambiar

mouni roy-suraj nambiar (Photo credit- instagram)

    सूरज नांबियार को मौनी रॉय ने किया फॉलो

    मौनी रॉय ने तलाक से पहल सूरज को अनफॉलो कर दिया था और सूरज नांबियार ने भी दिशा पटानी और मौनी को अनफॉलो करने के बाद अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था लेकिन अब सूरज का अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गया है। इतना ही नहीं, मौनी रॉय ने एक बार फिर सूरज को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू कर दिया है, जिसे भी फैंस ने तुरंत नोटिस किया। हालांकि, इस बीच अजीब बात ये है कि अब तक सूरज ने मौनी रॉय को फॉलो नहीं किया है। अब तक मौनी और सूरज ने अपनी शादी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम से नहीं हटाई है। (ये भी पढ़ें: मां बनने के बाद Rubina Dilaik ने मुश्किल दिनों का किया सामना, पोसपार्टम को बताया 'डिप्रेशन' से ज्यादा खतरनाक)

    mouni roy-suraj nambiar (photo credit- instgram)

      मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक पर दिशा पटानी हुई ट्रोल

      मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक में दिशा पटानी का नाम काफी उछल रहा है। दिशा पटानी मौनी रॉय की खास दोस्त हैं और कुछ समय पहले ही दिशा और सूरज ने एक दूसरे को अनफॉलो किया था, जिसके बाद ही ये अफवाह उठी थी कि इन दिनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। दावा किया गया था कि मौनी और सूरज के बीच कुछ ठीक नहीं है और इसी वजह से दिशा ने सूरज को अनफॉलो किया है और इन अफवाहों के बीच मौनी सूरज के तलाक का ऐलान हो गया, जिसके बाद दिशा खूब ट्रोल हुईं। लोगों ने दिशा पर दोनों के बीच आने का आरोप लगाया। कई लोगों ने दिशा पटानी को कबाब में हड्डी तक का टैग दे दिया।

      End of Feed