Munawar Faruqui की दूसरी पत्नी महजबीन की निकाह के बाद की पहली फोटो आई सामने, लगीं बला की खूबसूरत

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने दूसरा निकाह कर लिया है। कॉमेडियन ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से निकाह किया है। कॉमेडियन की शादी की खबर सुनकर फैंस हैरान हो गए। कॉमेडियन की दूसरी पत्नी की पहली फोटो सामने आई है। फोटो में महजबीन मेकअप करते हुए नजर आ रही हैं।

बिग बॉस 17 फेम मुनव्वर फारुकी ने दूसरी बार गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया है। कॉमेडियन ने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से निकाह किया है। कॉमेडियन ने कल यानी 26 मई को मुंबई में निकाह किया। इस निकाह में करीब दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई है। पिंकविला ने अपने रिपोर्ट में मुनव्वर की पत्नी मेहजबीन की फोटो शेयर की है। फोटो में मेहजबीन तैयार होते हुए नजर आ रही हैं। मेहजबीन ने निकाह के लिए न्यूड मेकअप किया है। मेहजबीन बला की खूबसूरत लग रही हैं।

End of Feed