बॉलीवुड

Anant-Radhika 2nd Pre Wedding: 4 दिनों तक इटली और फ्रांस में चलेगा ग्रैंड प्री वेडिंग फंक्शन, ड्रेस कोड से लेकर मेहमानों की लिस्ट आई सामने

Anant-Radhika 2nd Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस बार प्री वेडिंग फंक्शन भारत नहीं इटली में एक क्रूज पर होगा। कपल का प्री वेडिंग फंक्शन चार दिनों चलेगा। प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड सितारे भी नजर आने वाले हैं।

Image

Anant Ambani-Radhika Merchant (credit Pic: Instagram)

Anant-Radhika 2nd Pre Wedding: इस साल की शुरुआत में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हुआ था। इस फंक्शन में बिजनेस मैन से लेकर सेलिब्रिटीज तक शामिल हुए थे। प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अब एक बार फिर अनंत और राधिका प्री वेडिंग फंक्शन करने वाले हैं। इस बार ये फंक्शन भारत में नहीं बल्कि एक क्रूज पर होगा। कपल का दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन 4 दिनों तक चलेगा। आइए जानते हैं इस बार कपल के प्री वेडिंग फंक्शन में क्या खास होने वाला है।

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन इटली और फ्रांस के चारों और एक क्रूज पर होने वाला है। ये फंक्शन 29 मई से 1 जून तक चलेंगे। इन चार दिनों तक क्या-क्या कार्यक्रम होंगे। इसकी जानकारी सामने आ गई है। इसके अलावा गेस्ट के लिए ड्रेस कोड भी रखा गया है।

4 दिनों में होंगे ये कार्यक्रम

कार्यक्रम की थीम 'Terra e Mare' जिसका मतलब भूमि और समुद्र है। इसके साथ इटालियन भाषा में एक मैसेज भी लिखा जीवन एक यात्रा है। जब सभी दोस्त एक साथ आएंगे तो जीवन भर रोमांच होगा। 29 मई को मेहमान पर्लर्मो से क्रूज पर सवार होंगे। उन्हें क्लासिक क्रूज के ड्रेस कोड के साथ दोपहर 12 स 4 बजे तक लंच सर्व होगा। इसके बाद स्टारी नाइट में सभी मेहमान वेस्टर्न फॉर्मल ड्रेस में दिखाई देंगे।

30 मई को मेहमान सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक रोम शहर का भ्रमण करेंगे। ए रोमन हॉलिडे कहे जाने वाले इस समारोह में मेहमान टूरिस्ट के पोशाक में होंगे। 8:30 बजे से 1 बजे तक मेहमान क्रूज पर आराम करेंगे। इसके बाद क्रूज पर Toga Party होगी। 31 मई को आकाश और श्वलोका अंबानी की बेटी वेधा का पहला बर्थडे है। इस दिन धूमधाम से सेलिब्रेशन होगा और 1 मई को मेहमान इटालियन समर अटायर में पोर्टोफिनो का भ्रमण कर सकते हैं। प्री वेडिंग फंक्शन में रणबीर, आलिया के अलावा सलमान खान, अयान मुखर्जी, एम एस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी समते कई सितारे नजर आने वाले हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article