बिग बॉस 17 फेम मुनव्वर फारुकी ने दूसरी बार गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया है। कॉमेडियन ने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से निकाह किया है। कॉमेडियन ने कल यानी 26 मई को मुंबई में निकाह किया। इस निकाह में करीब दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई है। पिंकविला ने अपने रिपोर्ट में मुनव्वर की पत्नी मेहजबीन की फोटो शेयर की है। फोटो में मेहजबीन तैयार होते हुए नजर आ रही हैं। मेहजबीन ने निकाह के लिए न्यूड मेकअप किया है। मेहजबीन बला की खूबसूरत लग रही हैं।
मेहजबीन ने अपने खास दिन के लिए सिल्वर कलर का पासा पहना है। मेहजबीन ने न्यूड मेकअप किया है। उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया है। मेहजबीन ने अपने लुक को सिंपल रखा है। मेहजबीन की ब्राइडल फोटो सामने आते ही वायरल हो गई है।
मेहजबीन का ब्राइडल लुक आया सामने

Mehzabeen Coatwala (credit Pic: Instagram)
महजबीन और मुनव्वर की पहली मुलाकात एक प्रोजेक्ट के दौरान हुई थी। दोनों एक-दूसर को पसंद करने लगे। अब दोनों ने शादी कर ली है। शादी में गेस्ट को मोबाइल फोन ले जाने की मनाही थी। इस वजह से कपल के निकाह की तस्वीरें सामने नहीं आई। हालांकि हिना खान ने अपनी फोटो शेयर की थी। फोटो में एक्ट्रेस एथनिक आउटफिट में नजर आई थी। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, मेरे यार की शादी है। हिना के पोस्ट ने फैंस को खूब ध्यान खींचा था। मुनव्वर और हिना ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो काम किया था।
