टीवी मसाला

नील भट्ट-नेहा राणा के Megha Barsenge में हुई बॉलीवुड के इस दिग्गज की एंट्री, TRP के लिए मेकर्स ने खेला दांव

This Bollywood Actor Makes Entry In Megha Barsenge: टीवी एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस नेहा राणा स्टारर 'मेघा बरसेंगे' की टीआरपी उठाने के लिए मेकर्स हर तरह की जद्दोजहद कर रहे हैं। हाल ही में इस शो में बॉलीवुड के दिग्गज विलेन की एंट्री हुई है। उनकी एंट्री शो को नया रुख दे सकती है।

Image

'मेघा बरसेंगे' में हुई इस बॉलीवुड दिग्गज एक्टर की एंट्री

This Bollywood Actor Makes Entry In Megha Barsenge: टीवी एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस नेहा राणा स्टारर 'मेघा बरसेंगे' दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है। 'मेघा बरसेंगे' में कुछ दिनों पहले जनरेशन लीप आया, जिसके बाद शो की कास्ट तो वही रही, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह से बदल गई। 'मेघा बरसेंगे' में नेहा राणा और नील भट्ट ने नए किरदारों के साथ शो में कदम रखा है। हालांकि लीप के बाद भी 'मेघा बरसेंगे' की कहानी में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिले हैं। ऐसे में अब मेकर्स नई एंट्री के सहारे 'मेघा बरसेंगे' (Megha Barsenge) के हालात बदलने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में 'मेघा बरसेंगे' में एक बॉलीवुड के दिग्गज विलेन की एंट्री हुई है।

'मेघा बरसेंगे' (Megha Barsenge) में नए किरदारों के साथ मेकर्स शो की कहानी को दिलचस्प करने की कोशिश कर रहे हैं। शो से जुड़ने वाले बॉलीवुड कलाकार कोई और नहीं बल्कि एक्टर रजा मुराद (Raza Murad) हैं, जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। रजा मुराद को लेकर खबर है कि वह 'मेघा बरसेंगे' में वह सोनी सिंह की भूमिका अदा करेंगे। उनकी मौजूदगी मेघा और कबीर की जिंदगी में नया तूफान लाने का काम करेगी। हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है।

रजा मुराद (Raza Murad) के करियर की बात करें तो उन्होंने 1972 में फिल्म 'एक नजर' के साथ डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने करीब 250 फिल्मों में काम किया है, जिसमें हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी फिल्में शामिल हैं। हालांकि ज्यादातर मूवीज में रजा मुराद विलेन बने हैं। उनकी पॉपुलर फिल्मों में 'प्रेम रोग', 'राम तेरी गंगा मैली', 'जोधा अकबर', 'पद्मावत' और 'हेना' शामिल है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article