Ashi Singh and Shagun Pandey Cold War: टीवी एक्टर्स के बीच सेट पर अनबन होना आम बात है। कई बार को - स्टार्स के बीच की लड़ाई काफी बढ़ जाती है। मीत: बदलेगी दुनिया की रीत के लीड एक्टर्स आशी सिंह (Ashi Singh) और शगुन पांडे (Shagun Pandey) के बीच सेट पर रिश्ते अच्छे नहीं है। भले ही स्कीन पर दोनों रोमांटिक सीन करते हैं। लेकिन रियल लाइफ में दोनों के बीच में बहुत झगड़ा होता है। सेट पर दोनों एक- दूसरे को देखना तक नहीं चाहते हैं।
सेट पर एक शख्स ने कहा, उनके बीच कोल्ड वॉर चल रहा है। दोनों के बीच एक- दूसरे को देखकर इगो दिखाते हैं। इतना ही एक- दूसरे के साथ फोटो क्लिक तक नहीं करवाना चाहते हैं।
आशी सिंह और शगुन पांडे में छिड़ी कोल्ड वॉर
आशी और शगुन बाकी स्टार्स के साथ अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। दोनों भले ही सेट पर साथ काम करते हैं। लेकिन सेट पर एक- दूसरे के साथ बात तक नहीं करते हैं। इसकी वजह से क्रिएटिव टीम को भी नुकसान होता है। शो में जल्द जेनरेशन लीप आने वाला है। शो में आशी सिंह अपनी ही बेटी का किरदार निभाएंगी। वहीं, शगुन पांडे इस शो को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि इन सबका टाइप लीप से कोई लेना देना नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि शगुन पांडे आशी के बारे में प्रोडक्शन हाउस से भी शिकायत कर चुके हैं।
शगुन पांडे जल्द इस शो को अलविदा कह देंगे। शगुन की जगह पर शो में सयैद रजा अहमद एंट्री लेंगे। जेनरेशन लीप के बाद शो की कहानी को नए तरीके से दिखाया जाएगा। शो में कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। फैंस शो में आने वाले अपकमिंग ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
