ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद सामने आया 'मास्टरशेफ' विनर Pankaj Bhadouria का वीडियो, कांपती आवाज में किया सबका शुक्रिया

Master Chef Winner Pankaj Bhadouria Shares Video After Breast Cancer Surgery: टीवी के पॉपुलर शो 'मास्टरशेफ' की विजेता रह चुकीं पंकज भदौरिया ने ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद एक वीडियो सेयर किया और फैंस का शुक्रिया अदा किया।

Master Chef Winner Pankaj Bhadouria Shares Video After Breast Cancer Surgery: टीवी के पॉपुलर शो 'मास्टरशेफ' की विजेता रह चुकीं पंकज भदौरिया इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। पंकज भदौरिया ने अपने अंदाज और कुकिंग से लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन इन वक्त पंकज भदौरिया मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दरअसल, पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई थीं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। वहीं बीते शुक्रवार को पंकज भदौरिया की ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी हुई। उनकी टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर बताया था कि वह पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। सर्जरी के बाद अब खुद पंकज भदौरिया ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वर भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। यह भी पढ़ें: 'मास्टरशेफ' विनर Pankaj Bhadouria की हुई ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी, अब ऐसी है हालत; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

pankaj bhadouria (2)

ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बाद आया पंकज भदौरिया का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया है। 'मास्टरशेफ' विनर पंकज भदौरिया ने वीडियो में कहा, "नमस्कार आप सभी को। मैं आप सभी को निजी तौर पर शुक्रिया कहना चाहती थी। आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया, समर्थन दिया। लोग मुझसे जुड़ रहे हैं। मैं आप सभी का शुक्रिया कहना चाहूंगी कि आप लोगों की प्रार्थना की वजह से मैं ठीक हो रही हूं। भगवान की दया से मेरी सर्जरी सफल रही। जितना आप लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की, इसके लिए शुक्रिया। मैं बहुत आभारी हूं। मैं भाग्यशाली रही कि ब्रेस्ट कैंसर का पता बहुत शुरुआत में ही पता चल गया और इसी वजह से मैं ठीक हो रही हूं और इसी वजह से मेरी सर्जरी भी इतने अच्छे से हो पाई। ये इसलिए भी हो पाया कि मैंने एक रुटीन चेकअप कराया था। मैं आप लोगों से कहना चाहती हूं कि अगर आप 40 की हैं या आपकी मां या बहन 40 से ऊपर की हैं तो ये टेस्ट जरूर कराइयेगा।" यह भी पढ़ें: Shilpa Shinde ने 'भाभी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर पर किया था झूठा यौन शोषण का केस, खुद किया कबूल; सरेआम बताई वजह

    End of Feed