टीवी मसाला

Mannara Chopra पिता के निधन के 24 दिन बाद काम पर लौटीं वापस, पोस्ट शेयर कर फैंस को कहा 'शुक्रिया'

Mannara Chopra Resumes Work After Father's Death: टीवी और बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली मन्नारा चोपड़ा के पिता का बीती 16 जून को निधन हो गया था। पिता के जाने के 24 दिन बाद मन्नारा चोपड़ा ने काम पर वापसी की है। इस बात की जानकारी खुद मन्नारा ने दी है।

Image

फोटो क्रेडिट- मन्नारा चोपड़ा इंस्टाग्राम

Mannara Chopra Resumes Work After Father's Death: टीवी और बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली मन्नारा चोपड़ा इन दिनों काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। मन्नारा चोपड़ा के पिता का बीते 16 जून को निधन हो गया था। मन्नारा चोपड़ा ने पोस्ट शेयर कर पिता के निधन की जानकारी साझा की थी। लेकिन अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं। इतना ही नहीं, मन्नारा चोपड़ा ने हिम्मत करते हुए काम की दुनिया में लौटने का भी फैसला किया है। मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में पोस्ट शेयर कर बताया कि वह दोबारा काम पर वापसी कर रही हैं। साथ ही मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने मुश्किल घड़ी में उनका समर्थन करने और उनकी हिम्मत बढ़ाने के लिए फैंस का भी शुक्रिया अदा किया है।

मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। वहीं फैंस भी मन्नारा चोपड़ा की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। मन्नारा चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "इस मुश्किल घड़ी में मुझे और मेरे परिवार को आप लोगों ने जिस तरह का प्यार और समर्थन दिया है, उसके लिए तहे दिल से शुक्रिया। मैं अपने दिल में आभार लिये काम पर वापसी कर रही हूं।" मन्नारा चोपड़ा की पोस्ट देखकर फैंस ने भी उनकी सराहना की। एक यूजर ने लिखा, "आपका स्वागत है मेरी स्ट्रॉन्ग क्वीन।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हिम्मत बांधे रखो मन्ना, हम हमेशा आपके साथ हैं। आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो। आपको बहुत याद किया।"

बता दें कि मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के पिता ने 72 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही हुआ। एक्ट्रेस ने खुद भी अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। मन्नारा चोपड़ा के पिता की प्रार्थना सभा में अभिषेक कुमार, खानजादी, सुदेश लहरी और कई सितारे पहुंचे थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article