Mannara Chopra Gets Irritate On Continuously Asking About Munawar Faruqui Marriage: 'बिग बॉस 17' के जरिए सबका दिल और ट्रॉफी जीतने वाले मुनव्वर फारूकी बीते महीने मेहजबीन कोटवाला संग शादी के बंधन में बंधे। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और मेहजबीन कोटवाला की शादी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर थी। भारती सिंह से लेकर सुंबुल तौकीर खान तक ने मुनव्वर फारूकी को शादी की बधाइयां दीं। वहीं हाल ही में पैप्स मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) से मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला की शादी के बारे में सवाल करते नजर आए। लेकिन पैप्स के बार-बार पूछे जाने से वह हताश हो गईं और एक इशारे में ही उनका मुंह बंद करवा दिया।
मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को मुंबई में देख पैपराजियों ने उनसे सवाल-जवाब किया। हालांकि उनमें से एक ने मन्नारा चोपड़ा से कहा, "मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की शादी हुई है?" इसे सुनते ही मन्नारा चोपड़ा हताश हो गईं। उन्होंने पैपराजियों के सामने मुंह बनाना शुरू कर दिया। साथ ही इशारे से कहा कि वह इसपर चुप ही रहना चाहती हैं। हालांकि पैपराजी ने दोबारा वही सवाल किया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "मेरी गाड़ी का तुम लोग फायदा उठा रहे हो।" बता दें कि एक्ट्रेस अपनी गाड़ी का इंतजार कर रही थीं और इसी दौरान पैपराजियों से उनकी बातचीत हुई।
मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में आए सोशल मीडिया यूजर
मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) से बार-बार मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की शादी के बारे में सवाल किये जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स भी नाराज दिखाई दिए। एक यूजर ने मन्नारा का समर्थन करते हुए कहा, "मन्नारा चोपड़ा से बार-बार ये घिसा-पिटा सवाल करके उसे परेशान करना बंद करें।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये पैपराजी एक ही बात बार-बार करके किसी का शोषण कैसे कर सकते हैं।"
