Munawar Faruqui with Wife Mehzabeen Coatwala: बिग बॉस 17 विजेता और यूट्यूबर मुनव्वर फारुकी ने मेहज़बीन कोटवाला से अपनी दूसरी शादी कर ली है। हालाँकि उन्होंने अपनी शादी की कोई भी तस्वीर पोस्ट नहीं की है, लेकिन वह अब तक कई बार पत्नी मेहज़बीन के साथ स्पॉट हो चुके हैं। अब सोमवार को मुनव्वर फारुकी अपनी पत्नी मेहज़बीन और उनके बच्चे - मुनव्वर का बेटा और मेहज़बीन की बेटी को डिनर पर स्पॉट किया गया। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गई है। तस्वीर देख कर पता चलता है कि इनका परिवार पूरा हो गया है। आइए टाइम की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार मुनव्वर और मेहज़बीन ने 26 मई, 2024 को एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए। पिछले हफ़्ते जोड़े की पहली तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वे साथ में केक काटते हुए नज़र आए थे। अब इस जोड़े को अपने बच्चों के साथ देर रात डिनर करते हुए स्पॉट किया गया। सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि मुनव्वर फारुकी ने प्यार से अपनी पत्नी का हाथ पकड़ा हुआ है। वहीं उनके बच्चे सामने बैठे पिज्जा कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में यह पूरा परिवार बहुत अच्छा लग रहा है।
बता दें कि मेहज़बीन से पहले मुनव्वर फ़ारूक़ी की शादी जैस्मीन से हुई थी, जिनसे उनका छह साल का एक बेटा भी है जिसका नाम मिकेल है। पिछले साल मुनव्वर ने बिग बॉस 17 के घर में रहते हुए मन्नारा चोपड़ा के साथ अपने बेटे के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था, "मैं पिछले दो सालों से किसी के साथ हूँ। मैं 2017 में एक शादी में था और 2020 में हम अलग हो गए। पिछले साल हमारा तलाक़ हो गया। इन सबके बीच, मेरे जीवन की सबसे अच्छी चीज़ मेरा बेटा है। वह 5 साल का है और मेरे साथ रहता है।"
