Mannara Chopra Father Last Rites : पापा की अर्थी को मन्नारा चोपड़ा ने दिया कंधा, बारिश में हुई रमन हांडा की अंतिम विदाई

Mannara Chopra Father Last Rites: अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता का आज अंतिम संस्कार हुआ। इस मौके पर अभिनेत्री अपने पिता की अर्थी को कंधा देती नजर आई। एक्ट्रेस अपने पिता के जाने से बेहद दुखी है। अंतिम संस्कार से सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि मन्नारा कैसे फूट-फूटकर रो रही है।

Mannara Chopra Father Last Rites: अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ( Mannara Chopra) के पिता रमन राय हांडा( Raman Rai Handa) का दो दिन पहले देहांत हो गया था। आज बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई में बारिश के बीच उन्हें शमशान ले जाया गया। अंतिम संस्कार से सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि मन्नारा कैसे फूट-फूटकर रो रही है। उनके साथ बहन मिताली भी है और रिश्तेदारों के साथ उन्हें ले जाया जा रहा है। मन्नारा अपने पिता को कंधा देने की कोशिश करती नजर आ रही है।

Mannara Chopra Father Last Rites

आज मुंबई में मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) के पिता का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर उनके परिवार और दोस्त साथ नजर आए। इस मौके से कुछ वीडियोज और फोटोज सामने आई हैं जिसमें रमन राय हांडा की अर्थी को उठाया जा रहा है। तभी मन्नारा चोपड़ा अर्थी को कंधा देने की कोशिश करती है और उन्हें अदंर लेकर जाती है। वहीं मन्नारा के पीछे उनकी छोटी बहन मिताली भी दिखाई दे रही है जो बहुत रोए जा रही है।

End of Feed