Khatron Ke Khiladi 14 Eviction: इस कंटेस्टेंट के सपोर्ट में उतरी मनीष रानी, कहा "अच्छा करेगा, आगे जाएगा...."

Khatron Ke Khiladi 14 Eviction: खबर आई थी कि शो में रोहित शेट्टी और अन्य कंटेस्टेंट के साथ बत्तमीजी करने के कारण आसिम रियाज़ को बाहर कर दिया गया है। अब इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा ले चुकी मनीषा रानी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के सपोर्ट में उतरी है।

Khatron Ke Khiladi 14 Eviction: ख़तरों के खिलाड़ी छोटे पर्दे पर नए सीज़न के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। जब से मेकर्स ने सीज़न की आधिकारिक घोषणा की है, तब से प्रशंसक इस शो का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी14 की शूटिंग शुरू करने के लिए प्रतियोगी और क्रू रोमानिया के लिए रवाना हो गए हैं और वहाँ उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि खबर आई थी कि शो में रोहित शेट्टी और अन्य कंटेस्टेंट के साथ बत्तमीजी करने के कारण आसिम रियाज़ को बाहर कर दिया गया है। अब इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा ले चुकी मनीषा रानी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के सपोर्ट में उतरी है। आइए टाइम्स की पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Khatron Ke Khiladi 14 Eviction

IWMBuzz डिजिटल अवार्ड्स 2024 में रियलिटी शो स्टार ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाली मनीषा रानी से हाल में उनके पसंदीदा खतरों के खिलाड़ी 14 प्रतियोगी का समर्थन करने के बारे में पूछा गया। हालाँकि उन्होंने अपने पसंदीदा खतरों के खिलाड़ी सेलेब का नाम नहीं बताया, लेकिन बिग बॉस स्टार ने प्रतिभागियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं हैं। मनीषा ने पैपराज़ी से कहा, "भैया, हम खतरों के खिलाड़ी नहीं देखे हैं। जो अच्छे करें, वो आगे जाए।"

End of Feed