टीवी मसाला

Mangal Lakshmi: 'अनुपमा' के नक्शे कदम पर चल पैरेलल लीड ले आए मेकर्स, इस TV एक्टर के साथ संवारेंगे मंगल की जिंदगी

This TV Actor Enters In Mangal Lakshmi As Parallel Lead: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'मंगल लक्ष्मी' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। सीरियल टीआरपी में भी ऊपर आ रहा है। वहीं अब मेकर्स ने 'अनुपमा' की तरह इसमें भी सेकंड लीड की एंट्री कराई है जो आगे चलकर मंगल की जिंदगी संवारेगा।

Image

'मंगल लक्ष्मी' में हुई इस हैंडसम हंक की एंट्री

This TV Actor Enters In Mangal Lakshmi As Parallel Lead: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'मंगल लक्ष्मी' हमेशा चर्चा में बना रहता है। दीपिका सिंह और नमन शॉ स्टारर 'मंगल लक्ष्मी' अपने ट्विस्ट और टर्न्स के साथ टीआरपी में भी ऊपर उठ रहा है। 'मंगल लक्ष्मी' पर शुरुआत से ही स्टार प्लस के 'अनुपमा' को कॉपी करने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि इसके सितारों ने हमेशा दावा किया है कि मंगल लक्ष्मी और 'अनुपमा' की कहानी एक-दूजे से बिल्कुल अलग है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि अब 'अनुपमा' की तरह 'मंगल लक्ष्मी' (Mangal Lakshmi) में एक और किरदार की एंट्री होने वाली है। जो पैरेलल लीड बनकर मंगल की जिंदगी संवारेगा।

दरअसल, 'अनुपमा' में भी टीआरपी को नये आयाम तक पहुंचाने के लिए राजन शाही ने गौरव खन्ना की एंट्री कराई थी, जिन्होंने अनुज का किरदार अदा किया था। शो में अनुज को अनुपमा का दीवाना दिखाया गया था जो हर कदम पर उसका साथ देता था। वहीं अब 'मंगल लक्ष्मी' के मेकर्स भी इस पैंतरे को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। खबरों की मानें तो 'मंगल लक्ष्मी' (Mangal Lakshmi) के लिए मेकर्स ने एक्टर कपिल निर्मल को चुना है, जो शो में बतौर पैरेलल लीड नजर आएंगे। वह शो में दीपिका सिंह के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगे।

'मंगल लक्ष्मी' में पैरेलल लीड की एंट्री से एक्साइटेड हुए फैंस

'मंगल लक्ष्मी' (Mangal Lakshmi) में पैरेलल लीड कपिल निर्मल की एंट्री से फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "वाह! मंगल की जिंदगी का अनुज आ रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मंगल को इस किरदार के साथ आगे बढ़ जाना चाहिए और उस धोखेबाद अदित को छोड़ देना चाहिए।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आखिरकार नई एंट्री हो गई। इसे देखने के लिए उत्साहित हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article