टीवी मसाला

'मंगल लक्ष्मी' की शूटिंग के बीच Deepika Singh के साथ हुआ हादसा, भारी भरकम सामान गिरने से कराह उठीं एक्ट्रेस

Deepika Singh Injured Herself On Mangal Lakshmi Set: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन 'मंगल लक्ष्मी' की शूटिंग के दौरान उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे वह घायल भी हो गईं। हालांकि दर्द में भी उन्होंने शूटिंग करनी नहीं छोड़ी।

Image

दीपिका सिंह के साथ सेट पर हुआ हादसा

Deepika Singh Injured Herself On Mangal Lakshmi Set: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन दिनों कलर्स के टीवी शो 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आ रही हैं, जिसमें वह मंगल का किरदार अदा कर रही हैं। सेट पर कुछ दिनों पहले दीपिका सिंह की आंख में परेशानी हो गई थी। उनकी आंख में खून का थक्का जम गया था। वहीं अब एक एक्ट्रेस के साथ एक और हादसा होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दीपिका सिंह पर शूटिंग के दौरान भारी-भरकम सामान गिर गया, जिससे वह घायल हो गईं।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका सिंह (Deepika Singh) पर शूटिंग के दौरान भारी प्लाईवुड गिर गया था। दीपिका सिंह इसके साथ में ही खड़ी थीं और तेज हवा चलने के कारण वह एक्ट्रेस पर गिर गया। इससे दीपिका सिंह को कुछ चोटें भी आई हैं। खबरों के मुताबिक, दीपिका सिंह दर्द से चिल्ला उठीं। वहीं उनके को-स्टार नमन शॉ ने उनकी मदद करने की कोशिश की। कुछ देर बाद दीपिका सिंह को शूटिंग रोकनी पड़ी, क्योंकि उनकी पीठ पर आई चोट से सूजन बढ़ गई। उन्हें बीच में ही काम छोड़कर घर जाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि 'मंगल लक्ष्मी' (Mangal Lakshmi) के सेट पर मौजूद लोग दीपिका सिंह (Deepika Singh) के लिए आईसपैक लेकर आए और एक्ट्रेस की मदद करने की भी कोशिश की। बता दें कि दीपिका सिंह को कुछ दिनों पहले आंख में खून का थक्का जमने के कारण भी शूटिंग करने में परेशानी हुई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और दूसरी तरफ से शॉट दिया था। वहीं अब एक बार फिर से दीपिका सिंह मुसीबतों में घिर गई हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article