Mahira Sharma Gets Offend On Link Up Rumors With Mohammed Siraj: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने अपने अंदाज और एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। माहिरा शर्मा अपने ग्लैमरस स्टाइल के लिए भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन बीते कुछ वक्त से एक्ट्रेस मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को डेट करने की अफवाहों के कारण चर्चा में हैं। हालांकि माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) और उनकी मम्मी मीडिया से यह साफ कर चुके हैं कि एक्ट्रेस मोहम्मद सिराज को डेट नहीं कर रही हैं। लेकिन क्रिकेटर संग उनका लिंकअप खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं हाल ही में माहिरा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह झल्लाईं नजर आईं। उन्होंने लिंकअप की खबरों को रोकने के लिए भी कहा।
माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिंकअप की खबरों को लेकर नाराजगी जाहिर की। हालांकि उन्होंने स्टोरी में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का नाम नहीं लिखा। लेकिन एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में डेटिंग की अफवाहों पर विराम लगाते हुए लिखा, "अफवाहें फैलाना बंद करो, मैं किसी को भी डेट नहीं कर रही हूं।" माहिरा शर्मा की ये सोशल मीडिया पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। माहिरा के अलावा खुद मोहम्मद सिराज ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं पैपराजियों से अनुरोध कर रहा हूं कि मुझसे जुड़े सवाल पूछना बंद करें। ये सच नहीं हैं और पूरी तरह आधारहीन हैं। उम्मीद करता हूं कि मामला यहीं खत्म हो जाएगा।"

हालांकि मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने कुछ देर बाद ही इंस्टाग्राम स्टोरी को डिलीट कर दिया। बता दें कि मोहम्मद सिराज ने एक बार माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) की तस्वीरों को लाइक किया था, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस के साथ डेटिंग की अफवाहें आनी शुरू हो गईं। हालांकि माहिरा शर्मा ने अपने पिछले इंटरव्यू में लिंकअप की खबरों पर कहा था, "मैं सिंगल हूं, लेकिन मैं कभी भी चीजों को लेकर सफाई नहीं देती।"
