टीवी मसाला

Mohammed Siraj संग चोरी-छुपे इश्क लड़ा रही हैं Mahira Sharma? खबर फैलते ही एक्ट्रेस ने बताया सच

Mahira Sharma Finally Breaks Silence On Dating Mohammed Siraj: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा शर्मा संग क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का नाम खूब जुड़ रहा है। लेकिन हाल ही में माहिरा शर्मा ने मोहम्मद सिराज को डेट करने की बात पर चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच बयां किया है।

Image

मोहम्मद सिराज को डेट करने की बात पर माहिरा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Mahira Sharma Finally Breaks Silence On Dating Mohammed Siraj: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। माहिरा शर्मा ने हिंदी टीवी शोज के अलावा पंजाबी फिल्मों और गानों में भी हाथ आजमाया है। लेकिन करियर से इतर माहिरा शर्मा अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) का नाम लगातार क्रिकेट की दुनिया के धुरंदर मोहम्मद सिराज के साथ जुड़ रहा था। मोहम्मद सिराज ने माहिरा शर्मा की फोटोज लाइक की थीं, जिसके बाद से ही लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि उनके बीच जरूर कुछ चल रहा है। पहले जहां माहिरा शर्मा की मम्मी ने इन डेटिंग की अफवाहों को साफ किया तो वहीं अब एक्ट्रेस ने भी मामले पर सच जाहिर किया है।

माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) ने फिल्मी ज्ञान को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपना रिलेशनशिप स्टेटस जाहिर किया। माहिरा शर्मा ने मोहम्मद सिराज संग नाम जुड़ने पर कहा, "मैं किसी को भी डेट नहीं कर रही हूं। मैंने कभी भी चीजें साफ नहीं कीं। चाहे मेरे लिए अच्छा बोल रहे हो या बुरा बोल रहे हो, मैं वो इंसान हूं जो रिएक्ट नहीं करती। किसी का कुछ नहीं है। फैंस आपको किसी के साथ भी जोड़ सकते हैं। तो हम उन्हें रोक नहीं सकते। जैसे मैं काम भी करती हूं तो उनके साथ भी हो जाता है। वो एडिट्स वगेरह बना देते हैं।"

बता दें कि माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) और मोहम्मद सिराज के करीबी सूत्रों का कहना था कि दोनों बीते कई महीनों से एक-दूजे के साथ हैं। लेकिन माहिरा शर्मा की मम्मी सानिया शर्मा ने इन बातों पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने लोगों को फटकार लगाते हुए कहा था कि मेरी बेटी स्पॉटलाइट में रहती है, इसका मतलब ये नहीं है कि उसका नाम किसी से भी जोड़ दिया जाए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article