टीवी मसाला

Exclusive: मोहम्मद सिराज संग लड़ रहे हैं माहिरा शर्मा के इश्क के पेच? एक्ट्रेस की मम्मी ने बताया सच

Exclusive Mahira Sharma Mother On Dating Rumors With Mohammed Siraj: 'बिग बॉस 13' फेम माहिरा शर्मा का नाम एक वक्त पर मोहम्मद सिराज के साथ खूब जुड़ा। दोनों के डेटिंग की खबरें भी सामने आईं। लेकिन अब इस मामले पर एक्ट्रेस की मम्मी ने चुप्पी तोड़ी है और सच जाहिर किया है।

Image

माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज एक-दूजे को कर रहे हैं डेट?

Exclusive Mahira Sharma Mother On Dating Rumors With Mohammed Siraj: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। माहिरा शर्मा ने यूं तो कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन 'बिग बॉस 13' में रहते हुए उनके फेम को नया आयाम मिला। इसके साथ ही माहिरा शर्मा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन इन सबसे इतर माहिरा शर्मा का नाम कुछ वक्त पहले मोहम्मद सिराज के साथ जुड़ा था। दरअसल, मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) की फोटो लाइक की थी, जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें आनी शुरू हो गईं। एक बार फिर से माहिरा शर्मा और मोहम्मद सिराज की डेटिंग की अफवाहें सामने आईं, जिसे लेकर अब एक्ट्रेस की मम्मी ने चुप्पी तोड़ी है।

माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) की डेटिंग लाइफ को लेकर टेली टॉक/टाइम्स नाउ ने उनकी मम्मी सानिया शर्मा से जुड़ने की कोशिश की। लेकिन वो खुद इन डेटिंग की अफवाहों पर हैरान नजर आईं। माहिरा शर्मा की मम्मी ने डेटिंग की खबरों पर हैरानी जताते हुए कहा, "क्या? ये क्या बोल रहे हैं आप। ऐसा कुछ भी नहीं है। लोग तो कुछ भी बोलते हैं। अभी मेरी बेटी सेलिब्रिटी है तो अपना मुंह खोलके किसी से भी उसका नाम जोड़ देंगे तो क्या हम उसे मान लें। ये खबर पूरी तरह से झूठ है।"

बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। माहिरा शर्मा के अलावा मोहम्मद सिराज का नाम आशा भोसले की पोती जनई के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि आशा भोसले की पोती ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर कर डेटिंग की खबरों को रफा-दफा कर दिया था, साथ ही क्रिकेटर को 'भैय्या' भी कहा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article