Mahhi Vij Shares Emotional Post On Last Day For Seher Hone Ko Hai: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। माही विज ने सालों बाद टीवी की दुनिया में वापसी की थी। वह 'सहर होने को है' में बतौर कौसर नजर आ रही थीं। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन अब माही विज ने 'सहर होने को है' को अलविदा कह दिया है। इतना ही नहीं, सेट से जाते-जाते माही विज भावुक भी हो गईं। उन्होंने पोस्ट शेयर कर शो के लिए अपने दिल का गुबार निकाला है। माही विज (Mahhi Vij) की ये पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई है। यह भी पढ़ें: ससुराल में 4 ताने दे रहे हैं तो 10 ताने देकर आना...' Mahhi Vij ने तलाक के 5 महीने बाद निकाली भड़ास
'सहर होने को है' के लिए माही विज ने लिखी भावुक पोस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
माही विज (Mahhi Vij) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने मेकअप रूम की तस्वीर साझा की, जिसके दरवाजे पर उनके किरदार का नाम 'कौसर' लिखा नजर आया। माही विज ने लिखा, "आज मैं अपने शो को अलविदा कह रही हूं, इस कमरे को और इस सफर को जो मेरी जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा बन गया था। अपने पीछे मैंने बहुत सी यादें छोड़ी हैं, जिन्हें मैं हमेशा संजोऊंगी। हर सीन, हर भावना और हर पल जो इस किरदार के लिए मैंने बिताए हैं वो बेहद खास हैं। मैं हर एक इंसान को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिन्होंने इस किरदार को बनाने में मेरी मदद की। मेरे डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, क्रिएटिव टीम, साथी कलाकार, क्रू मेंबर्स और कलर्स टीवी पर मौजूद हर शख्स। आपके समर्थन, दिशा-निर्देशन और भरोसे ने इस सफर को खूबसूरत बना दिया।" यह भी पढ़ें: 'तू घर आया तो गिरफ्तार करा देंगे...'- Anurag Dobhal को मां-बाप ने दी थी धमकी, कॉल रिकॉर्डिंग शेयर कर किया सच का खुलासा
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
माही विज (Mahhi Vij) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "जैसे मैं आगे बढ़ती हूं, मैं इन यादों को अपने साथ लेकर चल रही हूं। और हां, मैं कौसर को खूब याद करूंगी। आपके प्यार, भरोसे और मेरी जिंदगी का अतुल्य हिस्सा बनने के लिए आप लोगों का शुक्रिया।" उनकी पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए जय भानुशाली ने भी कमेंट किया और क्लैपिंग वाले इमोजी शेयर किये।
