Mahhi Vij ने तलाक के बाद ठुकराई एलीमनी, Jay Bhanushali से एक भी रुपये लिये बगैर पालेंगी तीनों बच्चे

Mahhi Vij Not Going To Take Any Alimony After Separation: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली ने बीते दिन ऐलान किया कि वे हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं। वहीं अब माही विज से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस तलाक के बाद एक भी रुपये एलीमनी नहीं लेने वालीं।

Mahhi Vij Not Going To Take Any Alimony After Separation: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली एक वक्त पर लोगों के पसंदीदा कपल हुआ करते थे। दोनों की जोड़ी के साथ-साथ उनकी प्रेम कहानी भी लोगों को खूब पसंद थी। लेकिन अब माही विज और जय भानुशाली ने शादी के 15 सालों बाद हमेशा के लिए अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज (Mahhi Vij) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। दोनों की पोस्ट देख फैंस का भी दिल थम गया। हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में जाहिर किया कि वे वक्त आने पर एक-दूजे के साथ खड़े रहेंगे। वहीं अब खबर आ रही है कि माही विज तलाक के बाद जय भानुशाली से एक भी रुपये एलीमनी नहीं लेने वाली हैं।

jay bhanushali mahhi vij (3)

फोटो क्रेडिट- जय भानुशाली, माही विज इंस्टाग्राम

माही विज से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस ने एक भी रुपये एलीमनी या फिर बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के लिए किसी भी तरह का मेंटेंस लेने से साफ इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये फैसला भी जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज (Mahhi Vij) की आपसी सहमति के बाद लिया गया है। जय भानुशाली और माही विज ने अपनी गरिमा का ध्यान रखते हुए, बगैर किसी वित्तीय विवाद के इस मामले को खत्म करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माही विज और जय भानुशाली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तलाक जैसे फैसले पर आने से पहले दोनों ने ही अपनी शादी को बचाने की पूरी-पूरी कोशिश की थी।

End of Feed