Tina Datta Takes Holy Dip At Triveni Sangam In Mahakumbh 2025: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस टीना दत्ता ने अपने अंदाज और एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। टीना दत्ता इन दिनों टीवी सीरियल से दूर हैं, लेकिन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में टीना दत्ता महाकुंभ 2025 के दर्शन के लिए प्रयागराज पहुंचीं। टीना दत्ता ने पिता के साथ महाकुंभ में शिरकत की। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह नाव की सवारी का लुत्फ उठाती नजर आईं। इतना ही नहीं, टीना दत्ता (Tina Datta) ने त्रिवेणी संगम में स्नान भी किया। एक्ट्रेस पूरी तरह से आस्था में चूर नजर आईं। टीना दत्ता की इन तस्वीरों को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Tina Datta ने खोया अपने परिवार का करीबी सदस्य, लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर दिखाए इमोशनल मूमेंट्स
टीना दत्ता (Tina Datta) ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जहां शुरुआती फोटोज में एक्ट्रेस नाव पर बैठकर संगम घूमती नजर आईं। वहीं बाकी की तस्वीरों में एक्ट्रेस ने स्नान कर प्रार्थना की। टीना दत्ता के साथ-साथ उनके पिता भी नजर आए। एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "सबसे अच्छा लम्हा वो था, जब हम संगम पहुंच गए। यहां का वातावरण शानदार था। आस्था के समुद्र में स्नान करना हमारे लिए ढेर सारी खुशियां, शांति और आभार लेकर आया। घाट के अलावा यहां का पवित्र जल भक्तों को खुद को पवित्र करने के लिए बुलाता है। अगर आप यहां हो रहे शोर को नजरअंदाज कर दें तो ये आपको बहुत ही शांति देगा। यहां से कुछ गंगाजल और मिट्टी लेकर साथ गई, जो दिल को सुकून देती है।"
बता दें कि टीना दत्ता (Tina Datta) से पहले 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय, सौरभ राज जैन, दिगांगना सूर्यवंशी, कृष्णा मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी जैसे कई सितारों ने 'महाकुंभ' पहुंचकर स्नान किया।
