टीवी मसाला

Exclusive: GHKKPM की गिरती TRP के कारण जल्दबाजी में होगी नील-तेजस्विनी की शादी! इस एक्टर ने बताया सच

Exclusive Aiman Kalia Breaks Silence On GHKKPM Neil-Tejasswini Wedding Preponed: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी दिन पर दिन गिरती जा रही है, जिसके बाद खबर आने लगी कि जल्द ही नील और तेजस्विनी की शादी दिखाई जाएगी। लेकिन अब इस मामले पर शो के एक्टर ऐमन कालिया ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द होगी नील-तेजस्विनी की शादी?

Exclusive Aiman Kalia Breaks Silence On GHKKPM Neil-Tejasswini Wedding Preponed: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से छोटे पर्दे पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' में कुछ वक्त पहले ही लीप आया था। लेकिन इसके बाद शो की टीआरपी अचानक से गिरनी शुरू हो गई। शो की हालत ऐसी हो गई कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) टॉप 10 से भी बाहर हो गया है। ऐसे में खबर आई थी कि 'गुम है किसी के प्यार में' में गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने तय किया है कि वह शो में नील और तेजस्विनी की शादी जल्द ही कराएंगे। वहीं अब इस मामले पर 'गुम है किसी के प्यार में' एक्टर ऐमन कालिया ने चुप्पी तोड़ी है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के ऐमन कालिया से सवाल किया गया कि शो में जो शादी का ट्रैक बाद में आने वाला था, उसे जल्दी लाया जाएगा। क्योंकि इसकी रेटिंग अच्छी नहीं आ रही है। इसपर ऐमन कालिया ने कहा, "मुझे इस बारे में नहीं मालूम। मुझे लग रहा है कि शो अच्छा चल रहा है। हमारी केमिस्ट्री अच्छी लग रही है और मुझे निजी तौर पर ये महसूस हो रहा है। अब वो मेकर्स का फैसला है कि वो क्यों ऐसा कर रहे हैं या क्या कर रहे हैं। मुझे उसका पता नहीं है। हम अपना बेस्ट दे रहे हैं, बाकी भगवान जाने।"

ऐमन कालिया को ऑफर हुआ था 'अनुपमा'

बता दें कि ऐमन कालिया 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नील के छोटे भाई का किरदार अदा कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने टाइम्स नाउ संग बातचीत में बताया कि उन्हें 'अनुपमा' में भी रोल ऑफर हुआ था। ये फैमिली रोल नहीं बल्कि एपिसोडिक था। लेकिन किन्हीं वजहों से वह 'अनुपमा' में उस किरदार को नहीं अदा कर पाए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article