टीवी मसाला

Anupamaa: बेटी की मेहंदी छोड़ नाचने में मग्न हुई अनुपमा, रेड साड़ी पहन 'गोरी है कलाइयां' पर लगाए ठुमके

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Dance In Red Saree: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह 'गोरी है कलाइयां' पर लाल साड़ी पहनकर डांस करती नजर आईं। वीडियो में रुपाली गांगुली का अंदाज देखने लायक रहा।

Image

रुपाली गांगुली ने भाई के साथ किया जबरदस्त डांस

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Dance In Red Saree: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर खूब कब्जा किया है। रुपाली गांगुली टीवी की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। 'अनुपमा' के जरिए वह लोगों के दिलों के साथ-साथ टीआरपी लिस्ट में भी राज करती हैं। एक्ट्रेस एक्टिंग में तो महारथी हैं ही, वहीं डांस में भी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का कोई जवाब नहीं है। रुपाली गांगुली ने हाल ही में अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रेड साड़ी पहन अपने भाई विजय गांगुली और टीम के साथ 'गौरी है कलाइयां' पर ठुमके लगाती हुई नजर आईं। रुपाली गांगुली का ये डांस वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने डांस वीडियो में भाई विजय गांगुली के साथ स्टेप मैच करने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सुपर टैलेंटेड, सुपर लव्ड और शाइनिंग स्टार विजय गांगुली, मेरे प्यारे अभिषेक और अक्षय के साथ स्टेप मैच करने की कोशिश कर रही हूं। मुझे ये करने पर मजबूर करने के लिए शुक्रिया। मुझे ये डांस जबरदस्त लगा और ये अनुभव भी अच्छा था। एक दिन हम 'आज की रात' पर भी रील बनाएंगे।" बता दें कि रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट डांस नंबर को कोरियोग्राफ किया है।

'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के इस वीडियो को अभी तक 12 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इसपर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सेट पर भी अपने को-स्टार्स के साथ डांस वीडियोज बनाती नजर आती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article