Tehran: John Abraham की पत्नी बनीं मधुरिमा तुली, अदाकारा ने शेयर किया पोस्ट

Madhurima joins Tehran: बिग बॉस फेम अदाकारा मधुरिमा तुली ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि वो जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म तेहरान में उनकी पत्नी का किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। मधुरिमा तुली ने पोस्ट के जरिए फैंस से सपोर्ट की मांग भी है और उम्मीद जताई है कि सभी उन्हें खूब प्यार देंगे।

Madhurima joins Tehran: अदारारा मधुरिमा तुली इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं, जो कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। मधुरिमा तुली ने कस्तूरी, परिचय, कुमकुम भाग्य, चंद्रकांता और कयामत की रात जैसे टीवी शोज में काम करके दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) डेली सोप्स के साथ-साथ नच बलिए 9 और बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुकी हैं। इन शोज की वजह से भी मधुरिमा तुली की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है। टीवी पर नाम कमाने के बाद अब मधुरिमा तुली ने बॉलीवुड का रुख किया है। अदाकारा ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि वो कलाकार जॉन अब्राहम के साथ फिल्म करने जा रही हैं।

Mdhurima Tuli in Tehran

Mdhurima Tuli in Tehran

मधुरिमा तुली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो फिल्म तेहरान में जॉन अब्रहाम की पत्नी का किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। मधुरिमा तुली के पोस्ट के अनुसार, 'मुझे यह बात बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैंने एक नया प्रोजेक्ट साइन किया है। मैं मडडॉक फिल्म का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने मुझे ये चांस दिया है। मुझे उम्मीद है कि आप सब मेरा खूब सपोर्ट करेंगे।'

End of Feed