टीवी एक्टर Vivian Dsena की है 2 महीने की बेटी, जमाने से छुपा रहे पापा बनने की खबर?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 26, 2023, 10:10 AM IST

Vivian Dsena has a two month old daughter?: विवियन डीसेना ने एक साल पहले ही गुपचुप तरीके से शादी की थी। वो अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं क्योंकि पति और पत्नी दोनों मीडिया के राडार से अपने जीवन को दूर रखना पसंद करते हैं।

TV Actor Vivian Dsena Become Father Of Baby girl?: टीवी स्टार विवियन डीसेना को लेकर बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ताजा चर्चाओं के मुताबिक विवियन डीसेना पापा बन चुके हैं। अभिनेता विवियन डीसेना की दो महीने की एक बेटी और उन्होंने इस बात को दुनिया से छुपाकर रखा है। रिपोर्ट्स की मानें तो विवियन की दूसरी पत्नी नौरान अली और उनकी बेटी दो महीने की है। जैसा कि हम जानते हैं विवियन डीसेना ने एक साल पहले ही गुपचुप तरीके से शादी की थी। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं क्योंकि पति और पत्नी दोनों मीडिया के राडार से अपने जीवन को दूर रखना पसंद करते हैं। यही वजह रही कि उन्होंने अपनी शादी को सीक्रेट रखा। लेकिन अब पिता बनने की बात को भी एक्टर सीक्रेट रखे हैं।

Vivian Dsena and His Wife

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 'यह एक लड़की है और लगभग दो महीने की है। नौरान अक्सर अपने करीबी दोस्तों के साथ बच्चे की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करती रहती हैं।' नौरान, विवियन की बहुत बड़ी फैन में से एक थी और वे दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे। दोनों की दोस्त इस हद तक आगे बढ़ गई कि इन्हें प्यार हो गया और बाद में शादी करने का फैसला किया। उनकी शादी की खबर उनके सभी प्रशंसकों के लिए एक आश्चर्य के रूप में आई थी।

End of Feed