GHKKPM Full Episode Spoiler Alert: टीवी धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) विराट और पत्रलेखा के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलने वाला है।मौजूदा कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूम रही है कि कैसे सई और पुलकित पर मामला दर्ज करने के लिए विराट उससे नाराज हो जाता है। अब पाखी, सई को विराट और वीनू के जीवन से बाहर करने और उसके करियर को बर्बाद करने के लिए अडिग है। इस प्रकार, ड्रामा अब और बढ़ गया है जब विराट भी पाखी के खिलाफ मामला दर्ज करता है जो कि पाखी को अंदर तक झकझोर कर रख देता है।
विराट ने उठाया एक बड़ा कदम
विराट, सई की रक्षा करने के लिए अडिग है क्योंकि पाखी गलत है और वह सई की मेहनत की कमाई को इतनी आसानी से बर्बाद नहीं कर सकती। तो जब विराट ने अपने वकील को काम पर रखा है। 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। पत्रलेखा पूरे परिवार के सामने ऐलान करती है कि उसने ही सई और पुल्कित पर आरोप लगाया है। पत्रलेखा, सई से कहती है कि वह उसकी पहचान छीनकर ही दम लेगी। लेकिन विराट, पत्रलेखा के खिलाफ वकील हायर करता है, साथ ही कोर्ट में भी गवाही देने के लिए तैयार हो जाता है।
आगे विराट, पत्रलेखा को आईना दिखाएगी कि तुम अपनी हरकतों की वजह से पल-पल मुझसे दूर होती जा रही हो और मेरी नजरों में भी गिर रही हो। विराट की ये बातें सुनकर पत्रलेखा हैरान रह जाती है। कहानी और भी पेचीदा तब हो जाएगी जब विराट और पाखी के तलाक का ट्रैक आएगा। कहा जा रहा है कि कहानी में आगे चलकर पाखी को विराट द्वारा तलाक दे दिया जाएगा और सई ही आखिरकार चव्हाण परिवार की बहू बनेगी!
